Connect with us

छत्तीसगढ़

मझधार में पलटी नाव, तीन सवार युवकों में से दो तैरकर निकले, 1 लापता

Published

on

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उफनते नाले में नाव पलटने से 3 युवक बह गए। इनमें से दो ने किसी तरह से तैरकर अपनी जान बचा ली। एक युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नाले पार कर रहें हैं। दूसरी तरफ मुंगेली में भी एक युवक के नदी के बहने का मामला सामने आया है। दो दिन बाद युवक का शव बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पखांजूर क्षेत्र के छोठे बेठिया क्षेत्र के बुरगी गांव में रहने वाले 25 साल के मिथुन कवाची अपने दो साथियों के साथ बुरगी नाला पार कर मरबेड़ा गए हुए थे। जब वो वहां से लौट रहे थे उसी बीच उनकी नाव उफनते नाले की तेज धार में पलट गई। दो युवकों ने तैरकर खुद को बचाया, लेकिन मिथुन कवाची तेज धार में बह गया। मौके पर ही प्रशासन टीम पहुंच गई है। फिलहाल रेस्क्यू टीम उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : पहले घरेलू उपयोग के लिए लगाते थे सब्जियां, आज जिले के गौठानों में बड़े स्तर पर हो रहा उत्पादन

मकान की दीवार गिरने से परिवार की मौत

कांकेर में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। पंखाजूर में मकान की दीवार गिरने से पूरे परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। कई गांव बारिश के चलते टापू बन गए हैं। जिला मुख्यालय से अब उनका भी संपर्क टूट चुका है। लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीम मौजूद है। यहां नाव का सहारा भी लिया जा रहा है। कांकेर में 1 जून से 15 अगस्त तक 997.4 मिमी बारिश हों चुकी है। सबसे ज्यादा पानी पखांजूर तहसील में 71.3 मिमी और चारामा तहसील क्षेत्र में सबसे कम 11.3 मिली मीटर में बरसा है। कांकेर में 15.9 मिमी, भानुप्रतापपुर में 16.5 मिमी, दुर्गूकोंदल में 15.7 मिमी, अंतागढ़ में 40 मिमी और नरहरपुर में 12.9 मिमी बारिश दर्ज की।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज 3 केंद्रीय मंत्रियों का दौरा

मुंगेली में क्षत-विक्षत हालत मिला युवक का शव

वहीं मुंगेली में चप्पल धोने के लिए उतरा एक युवक आगर नदी में बह गया। दो दिन बाद उसका शव मिला। मुंगेली में रहने वाला शेषनारायण सोनी नदी किनारे चप्पल धाने गया था, उसी बीच उसका पैर फिसलने से वह बह गया था। अफसरों ने बताया कि, जमहा के एनीकट से क्षत-विक्षत हालत में शेषनारायण का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : पहले घरेलू उपयोग के लिए लगाते थे सब्जियां, आज जिले के गौठानों में बड़े स्तर पर हो रहा उत्पादन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पूर्व कांग्रेस विधायक की सड़क हादसे में हुई मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भानुप्रतापपुर उपचुनाव : आज विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे भाजपा पर्यवेक्षक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending