Connect with us

छत्तीसगढ़

सारंगढ़ विधायक की भगवान श्रीकृष्ण प्रिंट की साड़ी पर उठे सवाल

Published

on

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सारंगढ़ विस क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक साहिबा आजकल सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब आप सोच रहे होंगे की इसकी वजह क्या है… तो बता दें कि विधायक साहिबा के सुर्खियों में छाये रहने की वजह कोई समाज सेवा नहीं बल्की उनकी साड़ी है। दरअसल, जन्माष्टमी के मौके पर विधायक उत्तरी जांगड़े एक ऐसी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। विधायक साहिबा ने भगवान श्रीकृष्ण प्रिंट की साड़ी पहनी, साड़ी पहनी तो ठीक लेकिन, इस साड़ी में जो भगवान कृष्ण का प्रिंट बना हुआ था वो विधायक के पैरों के पास था।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता, हास्य कलाकार कृष्णा ने की मुलाकात

भाजपाइयों और आम लोगों ने माफी की मांग की

विधायक साहिबा इसी साड़ी को पहनकर कई सरकारी और निजी कार्यक्रमों में शामिल भी हुईं। अब उनकी ये साड़ी वाली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसको लेकर भाजपा के नेता और कई आम लोग विधायक से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। रायपुर में भाजपा की पार्षद विश्वदिनी पांडे ने कहा- लगता है कांग्रेसियों ने हमारे देवी-देवताओं के अपमान करने की कसम ही खा रखी है।

दिनभर पैरों पर ‘कृष्ण प्रिंट’ की साड़ी पहनकर घूमती रहीं

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने सारंगढ़ में कृष्णकुंज योजना के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विधायक उत्तरी के साथ मंत्री उमेश पटेल भी थे। सारंगढ़ के साथ रायगढ़ के बांझीनपाली, नगर पंचायत पुसौर के बोरोडीपा, नगर पंचायत पुसौर, सरिया और घरघोड़ा में भी पौधरोपण किया गया। दिनभर पैरों पर कृष्ण भगवान की तस्वीर छपी साड़ी पहनकर विधायक उत्तरी घूमती रहीं। देर रात वो इसी साड़ी में ग्रामीण इलाकों के कार्यक्रम में शामिल होने गईं, गांव के लोगों के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा भी की। लेकिन जब इस बारे में उनसे चर्चा करने की कोशिश की गई ता उनकी ओर से जवाब मिला कि मैडम अभी बात करने के मूड में नहीं हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: कुछ ही देर में जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, स्टूडेंट्स इस लिंक से चेक करें परिणाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: कुछ ही देर में जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, स्टूडेंट्स इस लिंक से चेक करें परिणाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश की घोषणा पर त्वरित अमल, कमला नेहरू प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास ज्योतिपुर आज से खुला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending