Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: गोदाम से टाईल्स चोरी करने वाले आरोपी सिरगिटटी पुलिस के गिरफ्त में, रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

Published

on

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नित्यानंद सिंह पिता स्व. अर्जुन सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास विद्यानगर, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा दिनांक 21.08.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.08.2022 को शाम करीब 06ः00 बजे तिफरा स्थित रूपाली टाईल्स गोदाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम का ताला तोडकर गोदाम मे रखे 40 पेटी टाईल्स को चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। 
प्रकरण के विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी व चोरी हुये मशरूका की पतासाजी हेतु लगाये गये मुखबीर से सूचना मिली कि शिवशंकर नाम का व्यक्ति टाईल्स बेचने के लिये ग्राहक ढूॅढ रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल सादी वर्दी मे सिविल टीम गठित कर यदुनंदननगर तिफरा के पास से संदेही शिवशंकर भारद्वाज को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर चोरी करने से इंकार कर आनाकानी कर रहा था जिसे सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। 
आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन मे अपने साथी दिनेश ध्रुव के साथ मिलकर रूपाली टाईल्स गोदाम से 40 पेटी टाईल्स चोरी कर किराये के आॅटो में ले जाकर दिनेश ध्रुव के घर ग्राम सैदा में रखना तथा टाईल्स बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा चोरी में उपयोग किये चाबी का घटना स्थल पर फेकना बताया है जिसका मौके पर ही तलाशी पंचनामा तैयार किया गया। संदेही शिव शंकर उर्फ पप्पू के निशानदेही पर संदेही दिनेश ध्रुव के सकूनत सैदा जाकर दिनेश ध्रुव का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में शिव शंकर के द्वारा टाइल्स लाकर घर मे रखना बताया जिसे दोनों के द्वारा लाकर पेश किया गया। 
आरोपियों को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर बरामद टाइल्स का खरीदी रशीद पेश करने का मौका दिया गया जो कोई भी खरीदी रशाीद नहीं होना लिखित में दिया हैं जिसे समक्ष गवाहान आरोपियों के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने पर  गिर0  कर गिर0 की सूचना से परिजनों को अवगत कराकर दिनांक 23.08.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक जितेन्द्र जाधव, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल, अशोक कोरम, संजय यादव एवं रमेश साहू की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   CG News: एम्स में कोरोना वैरिएंट की पहचान के लिए अब सैंपल जांच की मिलेगी सुविधा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर लगा बैन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जनमन शिविर से लाभान्वित हो रहे पीव्हीटीजी आज कुरदर में लगेगा शिविर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए युवक ने की खुदकुशी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending