Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः आंदोलन के बीच सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा

Published

on

रायपुर। जहां एक तरफ प्रदेश का शासकीय कर्मचारी अनिश्चितकाल के आंदोलन पर हैं, दूसरी तरफ सरकार ने विभिन्न त्यौहार मे कर्मचारियों को मिलने वाली त्यौहार अग्रिम को 8 हजार की जगह यह राशि बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है। इससे कर्मचारियों को 2 हजार रुपये का फायदा होगा।

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को बिना ब्याज के मिलने वाली अग्रिम राशि को प्रतिमाह आसान किस्तों  मे वेतन से रिकवरी की जाती है। इसका लाभ यह होता है कि कर्मचारियों को यदि सैलरी नहीं भी मिली है तो त्योहारी सीजन में उनके खर्च नहीं रुकते हैं।

गौरतलब है कि अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के दौरान कर्मचारी अलग अलग शहरों के मुख्य मार्गो से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। फेडरेशन के आह्वान पर सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ न्यायिक कर्मचारी भी अपनी महंगाई भत्ता और एचआरए को लेकर आंदोलन पर उतर गए हैं। जिनके हड़ताल पर चले जाने से सरकारी दफ्तरों की भी कुर्सियां खाली हैं।

यह भी पढ़ें   प्रोफेसर, असि​स्टेंट प्रोफेसर पद पर निकली भर्ती, 7 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रहार अभियान के तहत अपराधियो एवं अवैध गतिविधियो के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh : भगवा रंग में रंगे दिखेंगे नए राशन कार्ड, कार्डों के नवीनीकरण पर सरकार खर्च कर रही 10 करोड़ रुपये
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending