छत्तीसगढ़
सेल्फी के चक्कर मे डैम में बहा युवक, बिलासपुर से बुलाई गई NDRF की टीम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बांगो डैम के गेट में सेल्फी ले रहें युवक की मौत हों गई। युवक का अब तक कोई पता नहीं पाया है। कोरबा की रेस्क्यू टीम ने युवक को डैम में ढूंढना शुरू किया, लेकिन 24 घंटे से ज्याद समय हों जाने पर जब युवक का पता नहीं लग पाया तो बिलासपुर से भी NDRF की टीम को बुलाकर युवक की तलाश कर रहें है। डैम में बह गए युवक का नाम 24 साल अमित कुमार है। युवक जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह का रहने वाला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बांगो थाना पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचकर युवक के परिवार वालों को सूचना दी। उसके बाद युवक का परिवार जांजगीर-चांपा जिले से बांगो डैम पहुंच गए हैं। अमित जांजगीर-चांपा जिले के एक ऑनलाइन शॉप में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। कटघोरा के आसपास सामान छोड़ने के लिए आया था। इसी बीच वो बांगो डैम घूमने के लिए चला आया।
सेल्फी लेने की कोशिश रहीं नाकाम डैम में गिर पड़ा युवक
जब युवक डैम के ऊपर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तब उसे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मना भी किया। मना करने के बाद भी युवक नहीं सुना और सेल्फी लेने की कोशिश में वो नीचे गिर ही गया और तेज बहाव में बह गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल इस बारे में जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और बांगो थाना पुलिस को दी।
गाड़ी के नंबर की मदद से परिवार को दी गई सूचना
बांगो थाना प्रभारी आशीष सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचकर रेस्क्यू टीम को बुलाया उसके बाद गोताखोरों ने डैम में युवक की तलाश शुरू कर दी। अब बिलासपुर से आई एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। युवक की बाइक डैम के ऊपर पाई गई है। गाड़ी के नंबर के ज़रिये मृतक के परिवार को सूचना दी गई।
पहले भी 3 नाबालिग दोस्त बह गये थे डैम में
इसी साल फरवरी में भी बांगो डैम में सेल्फी लेने के चक्कर में 3 नाबालिग दोस्त अचानक पानी में फंस गए थे। उस समय डैम में बहे नाबालिगों की जान बचा ली गई थी। कोरबा के मचाडोली में मिनी माता बांगो डैम में पिकनिक मानाने तीनों दोस्त पहुंचे थे। सेल्फी लेने के चक्कर में तीनों डैम के गेट के पास नीचे तक पहुंच गए थे। अचानक ही डैम का एक गेट खोल दिया गया, और तीनों पानी के बहाव में बह गए। वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को टीम को बुलाया। इसके बाद पुलिसवालों ने डैम का गेट बंद करवाया और उसके बाद लंबी रस्सी फेंककर तीनों दोस्तों को बचा लिया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized13 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized22 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
