Connect with us

छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अतिवर्षा एवं हाथियों से जानमाल की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Published

on

गौरेला पेंड्रा मरवाही| कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में अतिवर्षा की स्थिति एवं हाथियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश के दौरान जानमाल की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए है। कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उन सभी जिला अधिकारियों को जिन्हे नोडल अधिकारी बनाया गया है, को स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों, आंनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थय केंद्रों की सतत रूप से निरीक्षण कर वहॉ भोजन, पानी, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित कलेक्टर कॉनफ्रेंस के लिए निर्धारित एजेंडा के अनुसार समय पूर्व जानकारी उपलब्ध कराने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं-निर्देशों के अनुरूप पुल-पुलिया, सड़क, देवगुडी, सामाजिक भवनों के लिए भूमि चिन्हित सहित विभिन्न कार्यो को पूर्ण करने तथा राज्य स्तर पर होने वाले कार्यों का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   बस्तर से लेकर सरगुजा तक खुले स्थानीय रोजगार के नए आयाम

कलेक्टर ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में धनवंतरी मेडिकल स्टोर की संख्या बढ़ाने एवं अवैध निर्माण कार्यो का नियमितीकरण, शासकीय कार्यालयों द्वारा सी-मार्ट से समग्री क्रय करने तथा मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने जनशिकायतों-समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक डबरी एवं कुआं निर्माण सहित रोजगार मूलक कार्य लगातार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों में वाटर हार्वेस्टिंग बनाने, चारागाहों में वृक्षारोपण, मुआवजा वितरण, सीमांकन, जाति प्रमाण पत्र बनाने, किसानों ई-केवाईसी आदि कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूंटे, अपर कलेक्टर बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवसिंह उइके, डिप्टी कलेक्टर हितेश्वरी बाघे, सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र पैकरा, डीईओ मनोज राय सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की ये सीट है BJP का गढ़, 23 साल से जीत को तरस रही कांग्रेस, जानें समीकरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की ये सीट है BJP का गढ़, 23 साल से जीत को तरस रही कांग्रेस, जानें समीकरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के ग्राम कटकोना एवं पाराडोल में करेंगे आम जनता से भेंट-मुलाकात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending