छत्तीसगढ़
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनआईए के नए भवन का किया उद्घाटन, कहा- नक्सलवाद खत्म करने में होंगे सफल
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। शाह एनआईए के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इस के बाद वे मोदी @20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक पर आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
अमित शाह ने एनआईए के नए भवन का किया लोकार्पण
गृहमंत्री शाह ने नवा रायपुर में एनआईए की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन के समय अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी उपस्थित थे।
एनआईए बढ़िया काम कर रही : शाह
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि एनआईए बढ़िया काम कर रही है। पूरे देश के साथ ही दुनियाभर में हमारी टीम की सराहना होती है। एनआईए पर हमें गर्व है। हमने एनआईए ने स्थापना के उद्देश्यों को पूरा किया है और आतंकवादी विरोधी सभी संस्थाओं को मजबूत करने का लक्ष्य है। आतंकवादी विरोधी कानून को पुख्ता करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एनआईए को 94 प्रतिशत तक सफलता मिल चुकी है। देश को आतंकवाद, उग्रवाद की समस्या से मुक्त कराने में भी सफल होंगे। इसमें एनआईए की भूमिका अहम होगी। 36 लोगों को एनआईए ने आतंकवाद घोषित किया है, विस्फोटक सामग्री का डेटा बेस बनाने का काम किया जा रहा है। टेरर फाइनेंस पर रोक लगाने में सफल हुए हैं। एनआईए के जरिए हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। गृहमंत्री शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद खत्म करने में सफल हो रहे हैं। देश में 120 जिले घटकर 86 जिलों में उग्रवाद सिमट गया है। छत्तीसगढ़ में भी हम नक्सलवाद को खत्म करने में सफल होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर हम यहां से वामपंथी उग्रवाद खत्म करने में जरूर सफल होंगे।
परंपरागत त्यौहार हमारे पूर्वजों ने बहुत सोच समझकर बनाया
अमित शाह ने कहा कि भवन से नहीं भावना से परिमाण आते हैं। इस दिशा में काम करना होगा। मैं नए भवन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देता हूँ। एनआईए का नया भवन एनआईए की बढ़ती हुई शाख और दबदबे का प्रतीक है। एनआईए को हमने फेडरल क्राइम एजेंसी बनाने के लिए तीन सालों में बहुत प्रयास किए, आने वाले समय में हर राज्य में एनआईए की शाखा होगी। एनआईए को मजबूत करने का काम हमने किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पोला त्यौहार कि मैं दिल से सबको बधाई शुभकामना देता हूं। परंपरागत त्यौहार हमारे पूर्वजों ने बहुत सोच समझकर बनाया है। पोला त्यौहार अन्न उत्पादन से जुड़ा हुआ है।
उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पीएम मोदी पर केंद्रित किताब पर चर्चा का कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। शाम 5ः30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाह का भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात और चर्चा का कार्यक्रम भी है। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृहमंत्री एयरपोर्ट रवाना होंगे और शाम 7ः20 बजे दिल्ली रवाना जो जाएंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
