Connect with us

कोरोना

Corona का कोहराम! 210 मौत, 15000 से ज्यादा नए संक्रमित; बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा संक्रमण के मामले में Chhattisgarh टॉप पर

Published

on

रायपुर

प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर 15 हजार के आकड़ों के पार है. आज 15785 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 124459 तक पहुंच गया है जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वही मौत के आंकड़ों ने भी 200 के पार है। आज 210 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 443 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में सबसे ज्यादा जांजगीर-चांपा में संक्रमित मरीज मिले यहां पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1283 है। जिसके बाद बिलासपुर 1223, रायगढ़ में 1220 वही कोरबा में 1206 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर में 1008, राजनांदगांव में 626, दुर्ग में 899 मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

राज्य में अब वर्चुअल ओ.पी.डी. की सुविधा भी उपलब्ध

वर्तमान में सामान्य मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में वर्चुअल ओ.पी.डी. की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। यह सुविधा प्रतिदिन प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मेडिसिन विभाग, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग एवं मनोरोग विभाग के विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य विभागों के चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। लिंक के माध्यम से वर्चुअल ओ.पी.डी. ज्वाइन की जा सकती है।

राज्य शासन ने दिनांक 03.05.2021 को निर्देश जारी किए थे कि जो भी अस्पताल अपनी संस्था में उपलब्ध बेड की जानकारी यदि मरीजों को गलत देंगें तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में रायपुर जिले के अस्पतालों का विभिन्न दलों ने निरीक्षण किया और तीन अस्पतालों पर कार्यवाही की गई। बांठिया अस्पताल द्वारा मरीज से निर्धारित दर से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत मिलने पर मरीज को शेष राशि लौटाई गई। अस्पताल ने मरीज से दो लाख 70 हजार लिए थे जबकि निर्धारित दर के अनुसार एक लाख 17 हजार की राशि लेनी थी। शेष राशि 1 लाख 53 हजार मरीज को तुरंत वापस किए गए।

यह भी पढ़ें   जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण की अधिसूचना जारी, 8 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जानें, संक्रमण की जिलेवार जानकारी

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली वृद्धा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   तीन दिनों में अभियान चलाकर शत प्रतिशत सीडिंग कराने निर्देश
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   Raipur: स्कूटी सवार महिला-पुरुष को स्कूल बस ने मारी ठोकर, बस ड्राइवर गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending