छत्तीसगढ़
विधायकों के सामने BJYM का हंगामा, अंकिता हत्याकांड पर जताया विरोध
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिस रिसोर्ट में झारखंड के विधायक ठहरे हुए हैं उसके बाहर आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। भाजयुमो के कार्यकर्ता बीते दिनों दुमका हुए अंकिता हत्याकांड को लेकर झारखंड की महागठबंधन सरकार का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद रिसोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। हंगामें और विरोध के बीच रिसोर्ट के बार पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी हुई।
रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में बीते तीन दिनों से झारखंड के विधायक रुके हुए हैं, बता दें कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महागठबंधन की सरकार है। बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर तलवार लटकने के बाद से ही सभी विधायकों को रायपुर बस द्वारा भेज दिया गया है। तब से अभी तक इसी रिसोर्ट में 32 विधायक रुके हुए हैं। इसी बीच भाजयुमो के कार्यकर्ता आज रिसोर्ट के बाहर पहुंचे और बीते दिनों अंकिता हत्याकांड को लेकर महागठबंधन सरकार का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
बता दें कि बीते दिनों झारखण्ड के दुमका में अंकिता नामक युवती की मौत हुई थी तब से यह मामला नेशनल स्तर पर छाया हुआ है। दुमका में शाहरुख नामक शख्स में एकतरफा प्यार में अंकिता को जिंदा आग के हवाले कर दिया था, घटना के पांच दिनों पर अंकिता की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दूसरे प्रदेशों से विधायकों को यहां रखकर प्रदेश को अय्याशी का अड्डा बनाकर रख दिया है, पूर्व सीएम रमन सिंह ने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। आरोप यह भी लगाया गया था कि रिसोर्ट में विधायकों को महंगी ब्रांड की शराब परोसी जा रही है और ऐशो आराम की सभी चीजें सरकार मुहैया करा रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
