Connect with us

छत्तीसगढ़

35वीं सीनियर नेशनल बेसबॉल के लिए छत्तीसगढ़ महिला पुरुष टीम रवाना

Published

on

बिलासपुर| L P U जालंधर सिटी पंजाब मे आयोजित 35वी सीनियर नेशनल बेसबॉल प्रतियोगिता दिनांक 08 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित होने वाली है जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला एवं पुरुष दोनो टीम इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुई इससे पहले इन सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान मे कीट वितरण किया गया जह महिला टीम मे अंजलि खलखो , नेहा जायसवाल ,अंजलि साहू ,रवीना पटेल, पलक जांगड़े ,भूमिका श्रीवास ,श्रुति ,यशश्वी ,तिशा खटीक, संजना बिहुनिया ,पूजन ,निकिता ,सोनल ,आरती ,रोशनी तिवारी, बबिता, शानू सिन्हा, नितीशा कुजूर है वाही पुरुष टीम मे अख्तर खान ,मुकेश कश्यप ,लखन लाल ,संदीप गाहिरे ,योगेंद्र यादव ,अंकुर रजक, विकाश यादव,रूपांशु दीप, बैजनाथ रजक ,पिंटू सिन्हा,सागर तिवारी ,राहुल सिंह ठाकुर, सिद्धांत श्रीवास्तव, आशीष यादव, राजा जोशी ,युवराज ,गौतम कुमार है इस बिच संघ की महा सचिव सुश्री मिताली घोष जी ने टीम का हौसला आपजाई करते हुवे अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुवे प्रदेश के लिए मैडल की उम्मीद जताई है और कहा इस बार मुझे बहुत उम्मीद है की हमारी टीम मैडल लेके हि आएगी वाही संघ के कोसाध्यक्ष डॉ करोलाइन सत्तूर जी ने टीम को अनुशाशन मे रहते हुवे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने को कहा और प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही इसी दौरान इस कार्यक्रम मे व्यायाम शिक्षक महेश शर्मा , अमित तिवारी एवं व्यायाम शिक्षिका सबाना खान ,स्वर्णिम शुक्ला भी उपस्थित रही और टीम का हौसला बढ़ाया ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में खुलेंगे 3 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बिलासपुर में किया ध्वजारोहण, कलेक्टर, IG, SP समेत सभी आला अधिकारी रहे मौजूद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, आज मिले 11,867 नए पॉजिटिव मरीज... 172 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: जनसंपर्क विभाग के तीन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending