Connect with us

छत्तीसगढ़

कल BJP का बिग शो : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा के स्वागत की भव्य तैयारियां, 51 हजार कार्यकर्ता आमंत्रित

Published

on

रायपुर। भाजपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर होंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा काफी तैयारियां कर रही है। कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करने के लिए आज पार्टी के तमाम दिग्गज साइंस कालेज मैदान पहुंचे। यहां प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आने वाले चुनाव की तैयारियों पर रोशनी डालेंगे। सभा के बाद जेपी नड्डा एकात्म परिसर में कोर ग्रुप और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, यह 22 सालों का सबसे बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है।

कार्यक्रम सथल का अवलोकन करने के बाद प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि सभा में 51 हजार कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। श्री साव ने कहा कि, कल का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि, आने वाले चुनाव की तैयारियों का कल से आह्वान होगा। हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अफसरों के साथ श्री नड्‌डा के काफिले की मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर से चर्चा की। तेलीबांधा थाने से लेकर गौरव पथ, जेल रोड परिसर तक जेपी नड्डा का रोड शो होगा।

यह भी पढ़ें   आज से शुरू होगी महाविद्यालयों की परीक्षाएं, नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने उठाया ये कदम

पूरी सड़क भाजपामय बनाने की तैयारी

करीब 4 किलोमीटर के रोड पैच को पूरी तरह से भाजपामय बनाने की तैयारी चल रही है। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, 9 सिंतबर को जेपी नड्‌डा भाजपा में जोश भरने के लिए आ रहे हैं। उनका हम सब लोगों से संपर्क और सबंध है क्योंकि वो हमारे प्रभारी रहे हैं। हमारी कोशिश है कि उनका ऐसा स्वागत हो कि वो कहें पहली बार ऐसा स्वागत देख रहा हूं।

तेलीबांधा थाने से एकात्म परिसर तक रोड शो होगा

सैकड़ों महिला कार्यकर्ता आरती और तिलक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने को तैयार हैं। भाजपा कार्यकर्ता श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फूल बरसाएंगे। तैयारियों के बारे में पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा के सभी मोर्चों के अधिकारियों के साथ जिले के पदाधिकारियों की भी बैठक ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश स्तर की समिति से लेकर पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। तेलीबांधा थाने से लेकर एकात्म परिसर तक जेपी नड्डा का रोड शो होगा।

यह भी पढ़ें   चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में भड़की हिंसा, नंदीग्राम में बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़, अब तक 4 की मौत

बनाए जा रहे 10 मंच

रास्ते पर 10 से अधिक मंच बनाए जा रहे हैं। इन मंचों पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अंदाज में जेपी नड्‌डा का स्वागत होगा। एकात्म परिसर में नेताओं से मिलने के बाद नड्डा साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 50 हजार लोगों की क्षमता का डोम तैयार किया जा रहा है। यहां नड्‌डा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Fire In CG Public Commission: छत्‍तीसगढ़ लोक आयोग में लगी आग से मचा हड़कंप, दफ्तर को कराया गया खाली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Fire In CG Public Commission: छत्‍तीसगढ़ लोक आयोग में लगी आग से मचा हड़कंप, दफ्तर को कराया गया खाली
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending