छत्तीसगढ़
बिजली गुल होने पर तुरंत मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, कब ठीक होगी बताएगी पावर कंपनी
रायपुर। मौसम की गड़बड़ी या अन्य कारणों से जब ब्रेकडाउन होता है, तो फील्ड कर्मचारी मरम्मत कार्य में व्यस्त हो जाते हैं। उनके पास फोन कॉल लेने का समय नहीं होता है। दूसरी ओर, बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के प्रभावित होने के कारण, कई फोन कॉल आने लगते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के साधन कम होने लगते हैं। उपभोक्ता कॉल सेंटर पर बार-बार कॉल करते हैं , जो उनके लिए परेशानी का कारण बनता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।
मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
अगर आंधी के कारण पोल या तार टूटने से बिजली कट या बड़ा ब्रेकडाउन होता है, तो बिजली कंपनी तुरंत उपभोक्ता को सूचित करेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने इसके लिए एक नई सूचना प्रणाली विकसित की है। यह जानकारी सीधे संबंधित ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। इसकी जानकारी कॉल सेंटर के जरिए फोन पर भी दी जाएगी।
रीयल टाइम ब्रेकडाउन की मिलेगी सूचना
उपभोक्ताओं को तत्काल सूचना देने की नई व्यवस्था अब शुरू की गई है। यह नई व्यवस्था छत्तीसगढ़ के 180 शहरी क्षेत्रों में शुरू की गई है। बाकी इलाकों के लिए भी जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने बताया, पहले उपभोक्ताओं को अगले एक-दो दिन में मरम्मत के दौरान बिजली गुल होने की सूचना एसएमएस के जरिए ही भेजी जाती थी। अब रीयल टाइम ब्रेकडाउन सूचना सेवा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
तुरंत दी जाएगी जानकारी
नई सूचना प्रणाली ऐप पर आधारित है। फील्ड अधिकारी मौके से ही कंपनी के इंटरनल एप के जरिए ब्रेकडाउन की जानकारी अपलोड करेंगे। यह स्वचालित रूप से संबंधित लाइन से टैग किए गए ग्राहकों को तुरंत एसएमएस के माध्यम से जाएगा। जिसमें बिजली सुधार में लगने वाले संभावित समय की भी जानकारी दी जाएगी। केवल आधे घंटे से अधिक समय तक चलने वाले ब्रेकडाउन की सूचना उपभोक्ताओं को दी जाएगी। इसके अलावा किसी भी समय चल रहे ब्रेकडाउन या शटडाउन की जानकारी मोर बिजली एप पर भी मिलेगी। यह जानकारी सभी कॉल सेंटरों के कंप्यूटर स्क्रीन पर भी प्रदर्शित होती रहेगी और कॉल सेंटर ऑपरेटर कॉल करने पर ग्राहकों को सूचित कर सकेगा।
टोल फ्री नंबर पर कर सकते है शिकायत
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 39 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर राज्य विद्युत वितरण कंपनी में पंजीकृत हैं। इसमें से दस लाख से ज्यादा उपभोक्ता मोर बिजली मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हैं। इन यूजर्स को ऐप पर ही शटडाउन/ब्रेकडाउन की जानकारी दिखाई देगी। कॉल सेंटर संचालक भी टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराते समय उपभोक्ता को शटडाउन/ब्रेकडाउन की सही-सही जानकारी दे सकेंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized15 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized6 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
