Connect with us

Uncategorized

NSUI गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने कोरोना वारियर्स को छाता, रेनकोट वितरण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

Published

on

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जननेता राहुल गांधी का जन्मदिवस गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के NSUI सदस्यों द्वारा पूरे जिले के कोरोना वारियरो को को छाता बाटकर मनाया गया । जिसमे मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,दानिकुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,जिला अस्पताल गौरेला पेण्ड्रा मरवाही , के सभी पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी , वार्डबॉय , एवं सभी पत्रकार बन्धुवों को साथ ही सभी जरूरतमंद लोगों को छाता वितरण किया गया ।

जिसमे मुख्य रूप से NSUI जिला प्रवक्ता अनुज ताम्रकार , NSUI ब्लॉक अध्यक्ष मरवाही गजेंद्र पनिका , उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास ,सचिव शेषमन यादव , सहसचिव मनोहर रैदास , ब्लॉक पेण्ड्रा से सोहम गौतम , सार्थक गुप्ता , निखिल चतुर्वेदी , सक्षम गुप्ता ,विकाश सोनी ,सूरज मार्को ,अतुल लखरे ,भूपेंद्र चौधरी ,राहुल, ब्लॉक गौरेला से दीपक यादव,चंदन अग्रवाल, विक्की वासुदेव ,विकास भट्ट ,सजल जैन,सजल विश्वकर्मा, गौरव तिवारी, सौरभ केसरवानी ,अकिब खान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें   सेना का जवान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर रुपये ऐंठे
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

Asian Champions Trophy 2026: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, छठी बार जीता खिताब

Published

on

Asian Champions Trophy 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। मुकाबले में एक समय भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए जापान के खिलाफ लगातार चार गोल दागे।

पहले हाफ में जापान ने बनाई बढ़त
फाइनल मुकाबले में जापान ने शुरुआत से ही भारतीय टीम को चुनौती दी। पहले क्वार्टर के 2 मिनट 32 सेकंड में जापान के काजुमासा मात्सुमोतो ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जापान के डिफेंस ने पहले हाफ में भारतीय हमलों को रोककर रखा।

यह भी पढ़ें   सेना का जवान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर रुपये ऐंठे

तीसरे क्वार्टर में शिलानंद लाकड़ा ने दिलाई बराबरी
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 41वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने शानदार मैदानी गोल करते हुए भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इस गोल के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया।

आखिरी क्वार्टर में भारत ने दागे तीन गोल
चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 47वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल करके भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद 52वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागते हुए भारत की बढ़त 3-1 कर दी। महज डेढ़ मिनट बाद 53वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।

Continue Reading

Uncategorized

Amit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे

Published

on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद आयोजित जनसभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेलंगाना से कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है। शाह ने राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर तंज कसते हुए कहा कि वे असली संसद में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने भले ही ‘नकली संसद’ आयोजित की हो, लेकिन इससे उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होंगी। उन्होंने विपक्ष की ‘वोट बचाओ’ रैली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें   PM मोदी का 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा, कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

सरदार पटेल और हैदराबाद के भारत में विलय का जिक्र
हैदराबाद के इतिहास का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यदि पटेल ने निजाम के खिलाफ निर्णायक कदम नहीं उठाया होता, तो हैदराबाद भारत का हिस्सा नहीं बन पाता। शाह ने इसे हैदराबाद और तेलंगाना के भारत में एकीकरण का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

EVM और SIR पर विपक्ष को घेरा
अमित शाह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि मशीनों में गड़बड़ी होती, तो कांग्रेस विभिन्न राज्यों में चुनाव कैसे जीतती? उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों को भी खारिज किया और BJP की चुनावी जीत का श्रेय मतदाताओं को दिया।

Continue Reading

Uncategorized

दीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर

Published

on

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दीपावली से ठीक पहले योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त का अंतरण कल यानी 3 नवंबर को राज्योत्सव समारोह के दौरान किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे राशि का अंतरण
राज्योत्सव समारोह के मुख्य मंच से गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। त्योहार से पहले खाते में राशि आने से महिलाओं और उनके परिवारों में भारी उत्साह और उमंग का माहौल है।

यह भी पढ़ें   कोरबा बेटी से दुष्कर्म, शिकायत के बाद सौतेला पिता गिरफ्तार

इन महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं प्रदेशभर की 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राही लाभान्वित होंगी। नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं को इस चरण में लाभ मिलेगा।

योजना के सफर पर एक नजर
छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू इस योजना के तहत पहली किश्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से प्रदान की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं को कुल 20 हजार 717.87 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। 33वीं किस्त के जुड़ने के बाद यह कुल आंकड़ा बढ़कर 21 हजार 350.50 करोड़ रुपये हो जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending