छत्तीसगढ़
पूरा का पूरा गांव बीमार, उल्टी-दस्त से 2 की मौत, कई जिला अस्पताल में भर्ती
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बड़ेगुडरा गांव में उल्टी-दस्त ग्रामीणों में कहर बनकर टूटा है। गांव में उल्टी-दस्त से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 14 मरीज में से 12 मरीज को बुखार और दो मलेरिया से पीड़ित है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अज्ञात बीमारी के नाम से डर रहे हैं।
बीमारी और मौत का कारण जानने किया जा रहा सैंपल कलेक्ट
दरअसल बड़ेगुडरा गांव के कवासीपारा और नयापारा में उल्टी-दस्त का प्रकोप है। उल्टी-दस्त से गांव की 2 महिलाएं 50 वर्षीय लखमे और 28 वर्षीय वेल्ली की मौत हो गई है। वहीं गांव के 10 ग्रामीण जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती हैं तो कुछ ग्रामीणों का गांव में ही मेडिकल टीम इलाज कर रही है। इधर जैसे ही लोगों के बीमार होने की खबर दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार को मिली उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य अमले को तत्काल भेजा। इसके बाद ग्रामीणों का इलाज करने जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर बीमार ग्रामीणों का इलाज और मौत का कारण जानने के लिए सैंपल कलेक्ट करने लगी।
गांव के अस्पताल में एक एम्बुलेंस भी नहीं
मौके पर स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद डॉ. वेणुगोपाल राव ने बताया कि पानी, खाने और स्टूल के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, ताकि मौत की वजह पता चल सके। उन्होंने कहा कि गांव में लगातार 3 दिवसीय स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। वहीं जांच टीम ने अब तक 37 मरीजों की जांच की है। मौके पर मौजूद सरपंच पति गुड्डी ने कहा कि बड़ेगुडरा अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। इस अस्पताल में एक एम्बुलेंस भी नहीं है। ग्रामीणों को इस असुविधा के चलते बीमार होने पर भारी दिक्कतें उठानी पड़ती है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized7 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
