Connect with us

छत्तीसगढ़

मेकअप आर्टिस्टों के लिए सुनहरा मौका: ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 का आयोजन, जीतने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

Published

on

Golden opportunity for makeup artists, Bridal makeup competition 2022 organized in Bilaspur

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 28 सितम्बर को शिवांशना प्रोडक्शन द्वारा आयोजित यूनिक इम्प्रेशन और शिवानी केशरी मेकओवर द्वारा ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार 20,000/- व द्वितीय पुरस्कार 10,000/- रुपए दिया जायेगा|

शिवानी केशरी ने ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 की जानकारी देते हुए बताया की इस प्रतियोगिता में बेहतरीन  मेकअप प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगी को ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 के खिताब से नवाजा जाएगा। जिसमें अभी तक 20 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी पंजीयन कराई है। उन्होंने बताया कि यह बिलासपुर का सबसे बड़ा ब्राइडल मेकअप कंपटीशन होगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मीनाक्षी सैलून की जूरी सदस्य अंशिका छाबड़ा साथ ही सचिन लालवानी (वन लाइफ एंटरटेनमेंट) हैं|

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: शराब पर कोरोना टैक्स मामले में राज्य सरकार को नोटिस

ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ केसरी के विशेष संवाददाता शिवा गोरख से बातचीत के दौरान शिवानी केशरी ने बताया की इस प्रतियोगिता से सभी नए मेकअप आर्टिस्ट को उभरने के लिए एक प्लेटफोर्म मिलेगा| वहीँ प्रतिभागियों को मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर को संवारने में काफी मदद मिलेगी|

विजेता को मिलेंगे ढेरों इनाम

आपको बता दें की ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 के विजेता को 20,000/- रुपए का पुरस्कार, और 3 पोर्टफोलियो शूट, ब्रांडिंग के अलावा और भी ढेर सारी सुविधाएँ मिलेंगी| वहीँ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त  करने वाले को 10,000/- रुपए का इनाम और सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग आदि से सम्मानित किया जायेगा

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, इतने लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीदी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यातायात की पाठशाला जागरूकता कार्यक्रम: शहर के 13 जगहों पर 26 कक्षाएं, यातायात के ASP व DSP ने संभाली कमान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending