Connect with us

छत्तीसगढ़

JCCJ को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव लड़ चुके लखन लाल श्रीवास्तव भाजपा में शामिल

Published

on

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन श्रीवास्तव की घर वापसी हो गई है। मनेन्द्रगढ़ से जनता कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लखनलाल श्रीवास्तव आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में भाजपा में शामिल हो गए।

लखनलाल श्रीवास्तव 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से अलग हुए थे। रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में लखनलाल श्रीवास्तव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का गमछा पहनाकर श्री श्रीवास्तव को पार्टी में प्रवेश कराया।

यह भी पढ़ें   CG Job: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती

लखनलाल श्रीवास्तव अविभाजित कोरिया जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने जनता कांग्रेस में शामिल होकर विस का चुनाव लड़ा था। लखनलाल श्रीवास्तव के बागी होकर लड़ने से कांग्रेस को फायदा मिला था। इसी के चलते मनेन्द्रगढ़ सीट कांग्रेस ने जीत ली थी। श्रीवासतव के पिता स्व. सुंदरलाल श्रीवास्तव भी जनसंघ के नेता थे। छोटे भाई सुरेश श्रीवास्तव मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में श्रीवास्तव ने 12, 907 वोट हासिल किए और वे कांग्रेस और भाजपा के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सरकण्डा पुलिस ने चोरी के 3 मामलों में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी हुई ज्वेलरी बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   केंद्र सरकार धर्मातरण मतांतरण मुददे पर गम्भीरता से कार्यवाही करने विहिप बजरंग दल ने किया आग्रह
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending