छत्तीसगढ़
ऑनलाइन फ्रॉड से कटा हुआ पैसा 24 घंटे के भीतर हुआ वापस
बिलासपुर| साइबर अपराध के संबंध में जिला स्तर पर एक कार्यशाला जिला बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर विगत दिनों जिला के सभी थाना से 1-1कर्मचारियों को बुलाकर किया गया था ।कार्यशाला साइबर अपराध से संबंधित था, जिसके तहत किसी व्यक्ति को कोई ऑनलाइन फ़्रॉड कर पैसा खाते से कट जाता है उसे 24 घण्टे के भीतर वापस लौटने का थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में टोल फ्री नंबर तथा लिंक के माध्यम से निराकरण कैसे करना है बताया गया था।
कल दिनाँक 19/6/2021को प्रार्थी जितेंद्र कुमार खांडे पिता चुरावन उम्र22 वर्ष ग्राम टांडा थाना कोटा का थाना आकर थाना प्रभारी को बताया कि सुबह11:00बजे 1 मोबाइल नंबर 9885445464से फोन आया और पूछा कि आप फोन पे चलाते हो क्या तथा आपका UPI ID बना है कि नही तब प्रार्थी हा बोला, तब उक्त मोबाइल नंबर धारक बोला कि अपना फोन पे ओपन करो उसमे कूपन आया है ,उसे स्क्रेच करो मैं पासवर्ड बता रहा हूँ, बोला तब प्रार्थी वैसा ही किया, तब मोबाइल नंबर धारक द्वारा 1999 पासवर्ड बताया और अपने मोबाइल नंबर पर सेंड करने बोला ,सेंड करते ही प्रार्थी के बैंक खाता से 1999 रुपए तत्काल कट गया ।
जिस पर थाना में कार्यशाला में बताये अनुसार थाना कोटा से प्रशिक्षण प्राप्त cctns आरक्षक क्र 614 सतीश साहू के द्वारा cyber police पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया गया ,जो 24 घण्टे के अंदर प्रार्थी का पूरा रूपया वापस आ गया,। उक्त मामला जिला बिलासपुर का पहला मामला है, जिसमें थाना स्तर पर किसी cyber froud का अविलंब निराकरण किया गया,और प्रार्थी का पैसा उसके खाता में वापस लौट आया।।पुलिस के द्वारा इतना जल्दी पैसा कराने के कारण प्रार्थी बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद दिया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized4 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
