Connect with us

छत्तीसगढ़

नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए रूट तय, चेक कर लें वरना फंस जाएंगे आप

Published

on

डोंगरगढ़। नवरात्र पर्व पर मेले में यातायात व्यवस्था तथा दर्शनार्थियों के लिए नए मार्ग के आदेश प्रशासन ने जारी कर दिए है। कल से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्र पर्व के सफल संचालन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने ट्रेफिक व्यवस्था तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मार्ग निर्धारण के आदेश जारी किए है।

इस दौरान प्रशासन ने शहर के गणमान्य तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा की तथा यातायात व्यवस्था एवं स्थानीय तथा बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए मार्ग व्यवस्था पर सुझाव लिए। पार्किंग तथा असमाजिक तत्वों द्वारा दुकानों से अवैध वसूली की शिकायत तुरंत थाने में करने की बात कही।

यह भी पढ़ें   क्या फिर आएगी कोरोना की आफत? नए XBB.1.16 वैरिएंट से बढ़े केस, डॉक्टर बोले- घबराएं नहीं

प्रशासन ने मार्ग को लेकर आदेश में डोगरगढ़ से राजनांदगांव जाने के लिए चिचोला रोड में गाजमर्रा, राजकट्टा, चंद्रगिरी, गुरूद्वारा पर्किंग चौक से कुरुभांट मुरमुंदा चौक, पटपर, उरईडबरी, तुमड़ीबोड होते हुए राजनादगांव दुर्ग- रायपुर पहुंचा जायेगा। उसी तरह राजनांदगांव से डोगरगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए -तुमड़ीबोड-मुरमुदा चौक, बधियाटोला नरेन्द्र सॉ मिल, रेल्वे पटरी होते हुये नीचे मंदिर- हॉस्पीटल रोड-गौ-शाला पार्किंग होते हुए डोगरगढ पहुंचेंगे।

इसी तरह खैरागढ़ रोड व बोरतलाव से आने वाले यात्री थाना चौक- गौशाला पार्किंग कर पैदल पैदल नीचे मंदिर व ऊपर मंदिर जायेंगे। वहीं नागपुर चिचोला से आने वाले यात्री चिचोला- गाजमर्रा-राजकट्टा- गुरूद्वारा पार्किंग फिर पैदल-पैदल उपर मंदिर-नीचे मंदिर पहुंचेंगे। इसी प्रकार जाते समय गुरूद्वारा पार्किंग- प्रज्ञागिरी कुरुभांठ मुरमुंदा-मेढ़ा पटपर- उरईडबरी- नेशनल हाईवे में जाकर मिलेंगे। गौ शाला से नीचे मंदिर पैदल यात्री ही जायेगें। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का हुआ तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: भारी मात्रा में गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब बेचने वाले पर जनकपुर पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending