Connect with us

छत्तीसगढ़

योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिये- नन्दकुमार वर्मा

Published

on

पलारी– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल पलारी के कार्यकर्ताओ ने भाजपा पार्टी कार्यालय पलारी में योग कार्यक्रम आयोजित किये, जिसमे योगाचार्य श्री चतुर साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओ को योग के विभिन्न आसान कर लाभ बताए। उक्त अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नन्दकुमार वर्मा ने कहा योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाइए योग न सिर्फ लोगो को निरोग रखता है बल्कि फिटनेस को भी बरकरार रखता है, उन्होंने कहा कि आज योग को ख्याति पूरे दुनिया में फैल रही है लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता पखवाडा के तीसरे दिन "स्वच्छ मूवमेंट" थीम पर चलाया गया स्वच्छता जागरुकता अभियान

साथ ही उन्होंने कहा कि आज इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का अभियान भी शुरू किया जा रहा है जिसमे सभी कार्यकर्ताओ को वैक्सीन लगवाने लोगो को जागरूक करना है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप भाजपा मंडल महामंत्री श्री पवन वर्मा नगर पंचायत पलारी सभापति ताजेंद्र कन्नौजे सभापति रवि ध्रुव युवा मोर्चा जिला मंत्री संकेत वर्मा भाजयुमो मण्डल महामंत्री व योग कार्यक्रम प्रभारी लोकेश यदु युवा उपाध्यक्ष चूड़ामणि साहू कोषध्यक्ष रवि श्रीवास्तव अनुसूचित जाति महामंत्री राकेश छेदय्या भाजयुमो मंत्री देवव्रत महेश्वर भाजपा नेता तुका वर्मा भाजयुमो मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा युवा मोर्चा कार्यकरणी सदस्य लीलाधर सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: घर के बाहर खेल रही थी 2 साल की बच्ची, तभी आवारा कुत्ते उसे नोचने लगे... शरीर पर बने घाव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : 6 लोगों की असामायिक मृत्यु पर वारिशानों को सहायता राशि स्वीकृत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   BJP कार्यालय में अरुण साव और कांग्रेस मुख्यालय में दीपक बैज ने फहराया तिरंगा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending