Connect with us

छत्तीसगढ़

यातायात जनजागरूता अभियान के समापन में एकल नृत्य में आराध्या शुक्ला को मिला प्रथम पुरस्कार

Published

on

बिलासपुर| सड़क सुरक्षा जनजागरण अभियान के नेतुत्व में कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में एकल नृत्य प्रतियोगिता में बिलासपुर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा आराध्या शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । कार्यकम के समापन पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष, (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) अटल श्रीवास्तव ने मंच पर आराध्या शुक्ला को सम्मानित करतें एवम बधाई देते हुए कहा की देश समाज में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है बेटियां, समाज व देश के विकास में बेटियो के योगदान और उनकी अहमियत को भुलाया नही जा सकता ।


अटल ने कहा की हम सभी अगर अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए यातायात के नियमो का पालन करे तो दुर्घटना का ग्राफ काफी कम किया जा सकता है ।आईजी रतनलाल डांगी ने कहा की सभी के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है,लिहाजा सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस दिशा में ध्यान देना होगा ।महापौर रामशरण यादव ने कहा की नियम के तहत अगर सभी चलेंगे तो पुलिस को चलान काटने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी,पुलिस जनता की दोस्त व शुभचिंतक है। इस मौके पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर,सभापति शेख नजरुदीन,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,अभय नारायण रॉय,देवेंद्र सिंह बाटु,अरविंद शुक्ला,जावेद मेमन,काजू महराज,वैभव शुक्ला की उपस्थिति रही ।

यह भी पढ़ें   डेयरी संचालक स्किम्मड पाउडर से दही बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया, डेयरी मे घरेलू सिलेंडर का कर रहा था उपयोग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक, नहीं रहे पूर्व मंत्री कुंवर भानू प्रताप सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ED ने शराब घोटाले मामले में चारों आरोपियों को किया कोर्ट में पेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डरा धमका कर पिलाया था कीटनाशक दवाई...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending