Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Published

on

बिलासपुर| दिनांक 14.09.2022 को रिपोर्ट लिखाई कि जब वह मिट्टी में गई थी और घर के अन्य सदस्य काम पर घर से बाहर गये थे।तब प्रार्थिया की मां एवं बेटी घर पर थी और शाम को 06.00 बजे घर वापस आयी तो घर में मेरी बेटी नहीं थी, तो मैं मां से पूछी तो वह बताई कि, दोपहर के लगभग 01.00 बजे से घर में नहीं है।

आस-पास परिजनों, रिस्तेदारों एवं पड़ोसियों से पतासाजी की कोई जानकारी नहीं मिली। मेरी नाबालिक बेटी को दिनांक 13/09/2022 के दोपहर 01.00 बजे मेरे घर के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर भगा कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 49/2022 कायम किया जाकर एवं अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 भादंवि. पंजीबद्ध किया विवेचना में लिया गया , प्रकरण के हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उ.म.नि. एवं व.पु.अ. पारुल माथुर द्वारा प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित करने पर अ.पु.अ. शहर, राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकण्डा, स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, जो संदेही आरोपी गिरफ्तारी के भय से लुकछिप रहा था, जिसे मुखबिर सूचना एवं सायबर लोकेशन के मदद से अपह्रता को आरोपी के साथ कबीर नगर अटल आवास टाटीबंध रायपुर से बरामद कर थाना लाया गया, और अपहृत बालिका के कथन से प्रकरण में धारा 366,376,आईपीसी और 4,6 पास्को एक्ट जोड़ा गया है,आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दामाद ने ससुर पर तीर से किया हमला


विशेष योगदान:-निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सउनि फुलेश्वर सिदार ,म आर 55 शारदा कतलम , म आर 180 उत्तरी भारती ,आर. 1199 शैलेन्द्र साहू ,आर.354 विजेन्द्र राजपूत ,आर.1209 सतीश भोई, आर.1332 समारू लकडा, आर.504 रमेश टंडन , आर.1436 सोम प्रकाश भार्गव

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजपा ने सामान्य सीट में भी आदिवासी प्रत्याशी को टिकट दिया है: बृजमोहन अग्रवाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे सीएम भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अब्वप के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुमियापाल दामानपारा के निवासियों ने 75 साल में पहली बार मनाया स्वतंत्रता दिवस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending