Connect with us

छत्तीसगढ़

जोर शोर से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

बिलासपुर| दिनांक 21/06 /21 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में मंडल मुख्यालय तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर में आरपीएफ के अधिकारी तथा बल सदस्यों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों द्वारा जोर शोर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिस दौरान सभी बल सदस्यों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य हेतु योग का रास्ता अपनाने हेतु निर्देशित हुए इस कार्यक्रम में योग योग प्रतियोगिता भी मंडल मुख्यालय बिलासपुर में आरपीएफ के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सहायक सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर विवेक शर्मा द्वारा योग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बल सदस्यों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी में से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बल सदस्यों को पुरस्कृत किया गया|

यह भी पढ़ें   सेवा ही संगठन के तहत भाजयुमो करेगा प्रदेशभर में रक्तदान, प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने 29 मई को रक्तदान शिविर लगाने व बड़ी संख्या में रक्तदान करने का किया आह्वान

जिसमें प्रथम स्थान बिलासपुर पोस्ट की महिला बल सदस्य सीता अग्रवाल को द्वितीय स्थान प्रधान आरक्षक लंबोदर नायक तथा तृतीय स्थान बिलासपुर पोस्ट हेड कांस्टेबल डीके तिवारी को प्राप्त हुआ उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा वाले ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन्स पुलिस ने डी.जे. संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मंडप में बैठी दुल्हन को छोड़कर दूल्हा हुआ फरार... मचा बवाल! फिर बस अड्डे से पकड़ लाए और...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की कार्यवाही जारी, 2.150 किलोग्राम गांजा जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending