Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Crime: घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले की हसौद पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी और सहयोगी आरोपी भाई समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (डी), 366, 34 एवं पॉक्सो एक्ट 04, 06 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 सितंबर 2022 को मुख्य आरोपी संजू साहू ने घर आकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद फिर 15 सितंबर की सुबह आरोपी संजू साहू के दोस्त यशवंत साहू, मनोज साहू अपनी बाइक में बैठाकर जबरदस्ती परसदा चौक लेकर चले गए, जहां पर संजू साहू एवं विनोद साहू खड़े थे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना ब्रकिंग : प्रदेश में तेजी से घट रहा कोरोना संक्रमित दर, आज मिले 120 नए पॉजिटिव मरीज, 162 हुए स्वस्थ

मुख्य आरोपी ने पीड़िता को डोंगरगढ़ ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने हसौद थाने में आकर मुख्य आरोपी संजू साहू समेत सहयोगी आरोपियों यशवंत साहू, मनोज साहू, विनोद साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कारी गांव थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार से मुख्य आरोपी संजू साहू एवं सहयोगी दो भाई यशवंत साहू, मनोज साहू को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक आरोपी विनोद साहू फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्राकृतिक आपदा परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : यात्री के गिरे हुए पर्स में रखे डाक्यूमेन्ट्स एवं नगदी 5710 रू आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत सही सलामत सउनि पी एल राजवाड़े के द्वारा व्यक्ति को सुपुर्द किया गया।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending