Connect with us

छत्तीसगढ़

सक्ती : नाका चौक से रेल्वे स्टेशन तक बन नई गौठान…

Published

on

Sakti: New Gauthan from Naka Chowk to Railway Station.

सक्ती| नवीन जिला सक्ति के नई गौठान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन परिषद तक शाम होते ही सैकड़ों की संख्या में गौवंश पशु इस रोड पर बैठे हुए दिखाई देंगे। यह एक दिन का बात नहीं शाम 6 बजे ते ही प्रत्येक दिन आपको सैकड़ों की संख्या में इस रोड पर गौबश पशू बैठे हुए मिलेंगे। यह मार्ग रेलवे स्टेशन की मुख्य रोड है । नवदुर्गा के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंडालों में जाने के लिए सपरिवार निकलती है लेकिन रास्ते में सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु रोडो पर बैठने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है शाम को कुछ श्रद्धालु दर्शन के लिए टू व्हीलर से जा रहे थे रास्ते में गौवंश पशुओं से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसे तत्काल उपचार के लिए पास के डॉक्टर के पास ले जाकर पट्टी करवाई गई।

यह भी पढ़ें   धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता के चलते दो कर्मचारी निलंबित, चार के खिलाफ FIR

इस तरह की दुर्घटना आए दिन देखने को मिलती है वैसे तो शासन की महत्त्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा जिसके अंतर्गत लाखों की संख्या में शासन फंड देते है। लेकिन सक्ति नगर पालिका के अंतर्गत 4 वर्ष गुजर जाने के बाद भी गौठान के लिए जमीन तक अलॉटमेंट नहीं हो पाई है ।तो गौठान का निर्माण कैसे हो पायेगा सभी मोहल्ले वासियों ने शासन से अनुरोध किया है कि इस और तत्काल ध्यान दिया जाए। इस मार्ग से गायों को हटाया जाये। जिससे भविष्य में कोई दुर्घटना घटित ना हो।

(मोहन अग्रवाल की रिपोर्ट)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 17 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता, आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: 5 नगर पालिका में से 3 पर कांग्रेस का कब्जा, एक पर BJP आगे, 90 में से 46 सीटों पर कांग्रेस, 35 में BJP जीत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending