छत्तीसगढ़
रात के अंधेरे में महिला को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म फिर कर दी हत्या, और…
अंबिकापुर। सरगुज़ा में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। अंधे हत्या कांड का आरोपी महिला का पहला पति ही निकला। जिसने आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, सरगुज़ा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब मणिपुर चौकी क्षेत्र में आशाराम नाम के एक युवक की रक्तरंजित लाश उसके घर पर मिली थी। युवक का डेढ़ साल का बच्चा भी घायल पड़ा हुआ था जबकि युवक की पत्नी गायब थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी तभी सरगुज़ा के ही उदयपुर पुलिस को एक महिला का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। महिला का शव अर्धनग्न हालत में था ऐसे में महिला की शिनाख्त मृत युवक आशाराम के पत्नी के रूप में हुई।
इस दोहरे हत्यकांड के बाद एसपी भावना गुप्ता ने स्पेशल टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश में लगाई थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला की शादी करीब 5 साल पहले लखनपुर इलाके के राजेश रजक नाम के युवक से हुई थी, जिसके बाद पुलिस की शक की सुई पहले पति की ओर घूमी जिसके बाद पुलिस ने पहले पति के घर मे दबिश दी जहां मृतक की बाइक पुलिस ने बरामद की।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला और उसके पति से रंजिश रखता था, घटना के रात करीब 10 बजे आरोपी थोर गांव पहुचा औऱ महिला उर्मिला का नाम लेकर पहले दरवाजा खुलवाया और महिला के पति आशाराम पर गाय बांधने वाले लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी उसके बाद डेढ़ साल के मासूम बच्चे को भी घायल कर दिया।
घटना के बाद मृतक की ही बाइक लेकर आरोपी महिला को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया और जंगल में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर महिला की हत्या कर उसकी लाश पेड़ पर लटकाकर फरार हो गया। आरोपी ने मृतक की बाइक अपने घर पर रख दी और फिर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है,, पुलिस ने इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों से पूछतांछ की औऱ पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मुख्य आरोपी और महिला के पहले प्रेमी राजेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
