Connect with us

छत्तीसगढ़

बच्चा चोर समझकर विज्ञिप्त व्यक्ति को जमकर पीटा, 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा

Published

on

दुर्ग : जिले में एक विज्ञिप्त व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कथित तौर पर उसकी पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित विज्ञिप्त को उपचार के लिए मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय भेजा गया है।अधिकारियों के मुताबिक, दुर्ग जिले के मचांदूर थाना क्षेत्र के खोपली गांव में विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कथित तौर पर उसकी पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने गांव के भेमेंद्र चंद्राकर (37), विकास बंजारे (20) और करण नारंग (33) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को खोपली गांव में एक विक्षिप्त व्यक्ति के घूमने और उसके साथ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। अधिकारियों के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस दल को गांव के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने विक्षिप्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसे किसी भी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें   CG: नाबालिग को भगा ले गया युवक, 24 घंटे के भीतर किशोरी को छुड़ा लाई पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। बाद में पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, “पुलिस को जानकारी मिली है कि गांव में महिलाएं और बच्चे घर के बाहर बैठे थे, तभी कुछ लोग उस व्यक्ति को असामान्य स्थिति में देखकर किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उस व्यक्ति ने प्रतिक्रिया दी, तब मामला और बिगड़ गया।”

अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सक से व्यक्ति के विक्षिप्त होने की जानकारी मिलने के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर उसे इलाज के लिए बिलासपुर के सेंद्री गांव स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है, “किसी भी अनजान व्यक्ति, जिसे लेकर किसी प्रकार की शंका हो, उसे देखने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। अफवाहों से बचें और कानून को अपने हाथों में न लें।”

यह भी पढ़ें   गोबर विक्रेताओं को 2.76 करोड़ की राशि जारी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपीगण चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की नई कोरोना गाइडलाइन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रक्षाबन्धन से पहले रेलवे ने फिर रद्द की 20 ट्रेने
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending