Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर: तांडव मचा रहा 50 हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण

Published

on

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में पिछले 20 दिनों से लगभग 50 हाथियों का दल अलग-अलग गुट में बंट कर जिले के प्रतापपुर रेंज और बिहारपुर क्षेत्र में तांडव मचा रहा है। अब हाथी जंगल को छोड़कर गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। पहले हाथी रात में जंगल से निकलकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे थे, वहीं अब दिन में भी हाथी गांव में घुस रहे हैं, जिसकी वजह से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

read more:  ‘फोन बैंकिंग’ के बजाय ‘डिजिटल बैंकिग’ अपनाने से भारत सतत वृद्धि की राह पर बढ़ाः मोदी

किसानों की खड़ी फसल बर्बाद

Elephant Attack in Chhattisgarh : एक तरफ जहां किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है, वहीं उनकी जान पर भी खतरा बना हुआ है, वहीं वन विभाग लगातार हाथियों को गांव की तरफ आने से रोकने का प्रयास कर रहा है। उनके द्वारा हाथी मित्र दल के साथ ही बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं, बावजूद इसके हाथियों का दल गांव के नजदीक पहुंचने में सफल हो जा रहा है, क्योंकि हाथियों की संख्या बहुत ज्यादा है इसकी वजह से वन विभाग भी इन हाथियों को रोकने में सफल नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने ट्रेन दुर्घटना में घायल यात्रियों से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

read more:  गुजरात में भाजपा 27 सालों में नहीं जीत सकी दर्जनभर सीट, कांग्रेस करीब चार दर्जन सीटों पर रही विफल

हाथियों ने कई पालतू पशुओं की जान ली

Elephant Attack in Chhattisgarh :  बता दें कि पिछले 20 दिनों में इन हाथियों के दल ने सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल बर्बाद कर दी है। हाथियों ने कई पालतू पशुओं की जान भी ले ली है। वहीं दर्जनों मकान भी तोड़ दिए हैं। वन विभाग के द्वारा नष्ट फसलों और टूटे हुए मकानों का मुआयना कर मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है। बता दें पिछले एक वर्ष में इन हाथियों ने 4 लोगों की जान भी ले ली है, वन विभाग के द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद हाथी की समस्या से निजात मिलता नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें   ई-रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर 2 मोबाइल लूट कर फरार होने के प्रकरण का हुआ पर्दाफाश

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दुष्कर्म के आरोपी को सकरी पुलिस ने चंद घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   तेंदूपत्ता संग्रहण 500 करोड़ रूपए से पार, संग्राहकों में बिखरी खुशियां अपार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 19 नए पॉजिटिव मरीज, 19 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending