छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज 3 केंद्रीय मंत्रियों का दौरा
रायपुर: आज धनतेरस का दिन हैं। आज के पावन अवशर पर तीन केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों में फग्गन सिंह कुलस्ते, रेणुका सिंह और पशुपति कुमार शामिल हैं। तीनों मंत्रियों का छत्तीसगढ़ आने का विषेस प्रयोजन हैं। आज तीनों मंत्री सरकारी भर्ती का नियुक्ति पत्र बांटेंगे। नियुक्ति पत्र बांटने कार्यक्रम पीएम मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम के लिए तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जाकर नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे।
इन जिलों में केंद्रीय मंत्री बांटेगें नियुक्ति पत्र
आज के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जा कर कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही साथ उन्हे नियुक्ति पत्र बांटेगें। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर में नियुक्ति पत्र बांटेगें। जबकी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बिलासपुर में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगी। और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार भिलाई में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। नियुक्ति पत्र के वितरण के समय पीएम मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 11 बजे शामिल होंगे। जानकारों की मानें तो फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर में पहुंच गए हैं। जिनका बडे़ आदर सम्मान के साथ स्वागत किया जा रहा है।
जिंदाबाद के नारे लगाकार केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर पहुंच चुकें हैं। जिनका बड़ी भव्यता के साथ स्वागत किया गया है। मंत्री का हेलीकॉप्टर माना विमानतल लैंड किया है। जहां पर जिला अध्यक्ष जयंती लाल पटेल पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री के विमान स्थल पर पहुंचते ही आम आदमी के कार्यकरताओं ने केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। आज केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय सेवा भर्ती मेले में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized7 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
