Connect with us

छत्तीसगढ़

गोवर्धन पूजा में जमकर ​नाचे मुख्यमंत्री भूपेश

Published

on

रायपुर। CM हाउस में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, इस दौरान CM हाउस को छत्तीसगढ़िया संस्कृति से सजाया गया। जहां CM भूपेश बघेल ने गोवर्धन पूजा की और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी। सीएम भूपेश ने राउत नाचा पार्टी के साथ जमकर डांस किया इस दौरान वे त्योहार के रंग में रंगे भी नजर आए। सीएम हाउस में संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। सीएम भूपेश बघेल ने इस दौरान गाय और बैल को खिचड़ी खिलाई और अपने परिवार के साथ गोवर्धन पूजा की।

Govardhan pooja in cm house:बता दें कि आज देशभर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व मनाया जा रहा है, गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के दूसरे दिन यानी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। हालांकि इस साल दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा दीपावली से एक दिन के अंतर में मनाया जा रहा है। गोवर्धन को ‘अन्नकूट पूजा’ भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने एक साल पूर्ण होने पर बिलासपुर को दी 452 करोड़ की सौगात

इधर कवर्धा जिले में घर घर में गोबर से गोबर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई, शहर के लोहारा रोड स्थित गौशाला व भोरमदेव मार्ग में संचालित गौशाला में भी विशेष तौर पर गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाया। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन व्रत कथा को पढ़ने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। प्रदेश भर में लोगों ने अन्नकूट पर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख शान्ति व खुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री के निर्देश पर जोगीपुर में डेढ़ सौ एकड़ क्षेत्र में आकार ले रहा गो अभयारण्य
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने एक साल पूर्ण होने पर बिलासपुर को दी 452 करोड़ की सौगात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   इस साल किसानों को समितियों से घटी हुई नयी दरों पर मिलेगी खाद, जिन्होंने पहले ही खरीद ली उन्हें नयी-पुरानी दर के अंतर की राशि लौटाई जाएगी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending