Connect with us

छत्तीसगढ़

युवा नेता मनन गुप्ता को मिला सांसद प्रतिनिधि का दायित्व

Published

on

बिलासपुर| विद्यार्थी परिषद से लेकर संगठन तक लगातार सक्रिय युवा नेता मनन गुप्ता को शास. नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा का सांसद प्रतिनिधि मनोनित किया गया यह घोषणा कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने की नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने कहा कि छात्र हित में काम करना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मै अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं जो इतने सहज सरल व स्वच्छ विचार के धनी सांसद मोहन मंडावी जी के प्रतिनिधि के रूप में छात्रों के साथी के रूप में काम करूंगा!और सांसद के विश्वास पर खरा उतरूंगा|


नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता को इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता शुभ सिंह कुरेटी, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह,मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा,मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह,नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल,मंडल मंत्री रमेश गुर्जर,जिला युवा मोर्चा मंत्री सोनू ठगेल,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह,युवा मोर्चा मंत्री एम एस श्रीजीत,किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमन दीप सिंग,सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, गोविंद वाधवानी, सुरेश जयसवाल, महेश पांडे, निलेश श्रीवास्तव,दादू गुप्ता,सुमित जैन, प्रमोद रात्रे, डीकेश वाघमारे, राहुल निषाद, गौरव कुमार, लोकेश शर्मा, रोहित साहू , वैभव सोनवानी, महेश यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता मरकाम, किरण सिन्हा, उषा आस्टिकर, ममता नेताम,सोहद्रा ठाकुर,परमिला पारकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने बधाई दी व ऊर्जावान सांसद मोहन मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरी भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी 5 साल की छूट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित…यहां देखें रिजल्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending