Connect with us

छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टरी पेशे से जुड़े दर्जनभर लोगों को चार्टेड एकाउंटेंट दंपत्ति ने लालच देकर फंसाया

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में डॉक्टरी पेशे से जुड़े एक दर्जन डॉक्टर और मेडिकल कर्मचारी 10 करोड़ की ठगी का शिकार हो गए। आरोपी ने पहले डॉक्टर और उससे जुड़े लोगों का भरोसा जीतने समय पर जमा राशि के पांच फीसदी ब्याज के साथ रुपए वापस किए। ऐसा उसने तीन साल तक किया और अब रफूचक्कर हो गया।

ठगी करने वाला गुजरात का दंपत्ति है। वह प्लानिंग बनाकर राजधानी पहुंचा। उसने रायपुर के फाफाडीह में चार्टेड अकाउंटेंट का आफिस खोला और लोगों से सम्पर्क करना शुरू किया। उसके झांसे में फंसे लोगों को उसने सबसे पहले दो साल तक 5 फीसदी ब्याज के साथ पैसा वापस किया। इससे लोगों का उस पर भरोसा हो गया। उसके बाद बड़ी कंपनी में पैसा लगाने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि उसके झांसे में अंबेडकर अस्पताल की डॉक्टर ने मकान बनाने के लिए 92.70 लाख कर्ज लिए थे, ठग के बताए स्कीम पर उसने वह पैसे ठग को दे दिया। पैसा मिलने के कुछ महीने बाद आरोपी गायब हो गया। इस बीच उसने अपना ऑफिस और मकान दोनों खाली कर दिया। लोगों को आफिस बंद दिखने पर शंका हुई और उसके निवास की खोजबिन की गई तो वह वहां से भी मकान खाली कर नौ दो ग्यारह हो गया था।

यह भी पढ़ें   नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सभी पीड़ित डॉक्टरी पेशा से जुड़े

इस संबंध में एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि उनके पास अब तक दस से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल से जुड़े लोगों की शिकायत मिली है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने राकेश भभूतमल जैन और उसकी पत्नी शीतल जैन के पास पैसा निवेश किया है। पति-पत्नी ने मिलकर 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। ठगों ने पूरी प्लानिंग के साथ लोगों को झांसे में लिया। अब पूरा पैसा लेकर फरार हो गया है।

शादी के बाद दोनों पहुंचे रायपुर

यह भी बताया गया कि ठग राकेश जैन गुजरात और उसकी पत्नी शीतल मुंबई की रहने वाली है। शादी के बाद दोनों रायपुर आ गए थे। राकेश का भाई गुजरात में रहता है। पीड़ितों ने उसके भाई से संपर्क किया तो पता चला कि वे गुजरात भी नहीं आये। फिलहाल उनका उनका फोन भी बंद है। दोनों कहां गए हैं, भाई और उसके रिश्तेदारों को भी मालूम नहीं है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों विदेश फरार हो गए होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: करवाचौथ के दिन ही पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें पूरा मामला...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: करवाचौथ के दिन ही पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें पूरा मामला...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दादा बने सीएम भूपेश बघेल, ट्विटर पर शेयर की पोते की तस्वीर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending