Connect with us

छत्तीसगढ़

मनरेगा की शासकीय रकम को गबन कर 2 वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा पचपेड़ी पुलिस के हत्थे

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी प्रदीप कुमार देवांगन पिता अमृत लाल देवांगन पता जनपद पंचायत कार्यालय मस्तूरी थाना मस्तूरी बिलासपुर जो जनपद पंचायत मस्तूरी मनरेगा शाखा में सहायक ग्रेड के पद पर पदस्थ है दिनांक 7.10.2020 को थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम गोडाडीह पोस्ट ऑफिस में पदस्थ डाकपाल महेंद्र कुमार सुमन द्वारा ग्राम पंचायत भुरकुंडा के संदीप कुमार एवं अन्य ग्राम वासियों का मनरेगा के भुगतान शासकीय राशि ₹197058 को गबन किया गया है आरोपी महेंद्र कुमार सुमन जोकि भुगतान अवधि में संबंधित शाखा गोड़ाडीह में पदस्थ है के द्वारा वित्तीय अनियमितता और राशि गबन करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात लगातार फरार था उक्त मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में आरोपी का पतासाजी लगातार किया जा रहा था दौरान पतासाजी के दिनांक 07.11.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दीपावली /एकादशी त्यौहार मनाने अपना गांव गोडाडीह आया हुआ है मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा टीम के साथ गोडाडीह पहुंच आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते गबन की राशि को घरेलू खर्च एवं खाने-पीने व दवाई पर खर्च कर देना बताया।जिसे दिनांक 7.11.22 को ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर रवाना किया गया।कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सऊनि सहेत्तर कुर्रे, प्र आर. तेज कुमार, आरक्षक मूपेंद्र सिंह, शिवधन बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें   अंडर 16 इंटर डिस्ट्रीक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता: धनंजय नायक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बिलासपुर जीता
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   2 सितंबर को रायपुर आएंगे राहुल गांधी, चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् 1 लाख रूपए स्वीकृत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिल रहा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गरम भोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending