Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर के तीन खिलाडियों का चयन छत्तीसगढ स्टेट अंडर 25 वनडे क्रिकेट टीम में

Published

on

बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए बहुत खुशी की बात है की हमारे बिलासपुर के 3 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 25 वनडे क्रिकेट टीम में चयन किया गया है ।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 25 वनडे ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर 25 टीम का गठन कर लिया गया जिसमें बिलासपुर के सनी पांडे, अनुराग मिश्रा और वासुदेव बरेठ का चयन किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंतिम कुछ हफ्तों से अंडर 25 कैंप और सलेक्शन मैच कराया गया। जिसके लिए अंडर 25 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा किए प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों का चयन किया गया और फिर अंडर 25 के लिए 2 टीम बनाई गई और दोनों के मध्य सलेक्शन मैच कराया गया साथ में सीनियर टीम के साथ भी कुछ सलेक्शन मैच कराया गया। जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ के चयनकर्ताओं द्वारा उनके प्रदर्शन के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन कर छत्तीसगढ़ अंडर 25 स्टेट टीम का गठन किया गया।अंडर 25 के हेड कोच राजा बनर्जी और सहायक कोच भूपेंद्र पांडेय है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर

छत्तीसगढ़ का अंडर 25 स्टेट ए वनडे ट्रॉफी का मैच 20 नवंबर से खेला जाएगा जिसका पहला मैच राजस्थान के मध्य खेला जायेगा दूसरा मैच 21 नवंबर को जम्मू- काश्मीर के मध्य तीसरा मैच 23 नवंबर को सिक्किम के मध्य 25 नवंबर को मणिपुर के मध्य चौथा मैच। 27 नवंबर को पांचवा मैच मुंबई के मध्य। छठवा मैच 29 नवंबर को उड़ीसा के मध्य और अंतिम सातवा मैच विदर्भा के मध्य 1 दिसंबर को खेला जायेगा।और यह सभी मैच राजकोट शहर के अलग अलग मैदानों में खेला जाएगा।चयनित तीनो खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ अंडर 25 वनडे स्टेट टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल,अनुराग बाजपाई, देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला, राजुल जाजोदिया ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , कमल घोष, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभ्युदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, शेख अल्फाज, अभिनव शर्मा,महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुकमा : घर में घुसकर नक्सलियों ने पत्नी-बच्चे के सामने व्यापारी को पीट-पीट कर मार डाला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पहाड़ी मैना: राष्ट्रीय उद्यान से लगे गांवों तक अब राजकीय पक्षी की गूंज रही मीठी बोली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डॉ चरण दास महन्त व श्रीमती ज्योत्सना मंहत आज आएंगे सक्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending