Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का तेल जलकर खाक

Published

on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एक ऑयल मिल में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई है। इससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसमान में काले धुएं छा गए। आग से लाखों रुपए का तेल जलकर खाक हो गया हैं। जिस जगह पर आग लगी थी वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसकी चिंगारी छिटकने से आग लगी है इसके बाद फायरब्रिगेड को सूचना मिलने पर 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची,आग को बुझाने में करीब चार घंटे बाद आग में काबू पाया गया । यह पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

निर्माण कार्य में हो रहे वेल्डिंग के कारण ऑयल मिल में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनोचा कॉलोनी निवासी व्यावसायी संतोष सिंघानिया का सिरगिट्‌टी के इंडस्ट्रियल एरिया में शिवांगी ऑयल मिल है, जहां खाद्य तेल का उत्पादन होता है। यल उत्पादन होकर पैकिंग होता है,किसी निर्माण कार्य के कारण वेल्डिंग का काम चल रहा था।जिसके कारण ऑयल मिल में चिंगारी छिटक गई और अचानक आग लग गई। तेल के हिस्सों में आग लगने से आग की लपटें तेजी से फैल गई और भीषण रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने PSC से चयनित वेटेनरी डाक्टरों की नियुक्ति जारी किया नियुक्ति आदेश

आग लगाने से लाखों रुपए का नुकसान

दअरसल, बताया जा रहा हैं कि जिस जगह पर आग लगी थी, वहां तेल का पैकेजिंग का काम हो रहा था । ऐसे में वहां भारी मात्रा में तेल रखे हुए थे। आग लगने से वहां रखे पूरा तेल जलकर खाक हो गया। TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका ब्यौरा नहीं दिया जा सकता है। फिर भी आशंका जताई जा रही है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ होगा।

बता दे कि ऑयल मिल में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात है कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई थी। इस दौरान फायरब्रिगेड की मदद से आग को काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें   ACCU और तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 जुआरी गिरफ्तार, 3,45,000 रुपये नकद बरामद

लोगों की लगी भीड़

ऑयल मिल में आग लगने की खबर मिलते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके चलते सिरगि‌ट्‌टी रोड में वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इसके चलते को पहुंचने में विलंब हुआ। पुलिस ने जाम हटवाया। इसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गोबर के बाद अब गोमूत्र भी खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसानों के हित में बड़ा ऐलान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा धान खरीदी का लक्ष्य...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending