Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

Published

on


बिलासपुर। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश परं अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा जिले में सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा ) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान आरोपी 1. दुर्गा प्रसाद के कब्जे से 3070 रू नगदी एक नग मोबाईल, 2. केशनंद सूर्यवंशी के कब्जे से 3020 रू नगदी, एक नग मोबाईल 3. सूरज कुमार चंद्रा के कब्जे से 1420 रू नगद एवं 01 नग मोबाईला, 4 दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी के कब्जे से 810 रू नगदी एवं 01 नग मोबाईल 5. आरोपी लक्ष्मण रावके कब्जे से 165 रुपए नगदी तथा सट्टापट्टी जप्त किया गया हैं आरोपियों के विरूद्ध 4 ( क ) जुआ एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है साथ ही 151 जाफो के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय पेश किया जा रहा है

यह भी पढ़ें   अजय चंद्राकर को बनाया गया भाजपा प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति का संयोजक

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, सउनि दिनेश तिवारी, प्र. आरक्षक हरनारायण पाठक, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, सोनू पाल, तदबीर सिंह, मनीष वाल्मिक, भागवत चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   PM मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा लिया गया समीक्षा बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending