छत्तीसगढ़
मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम कुली में शत्प्रतिशत ग्रामीणों का वेक्सीनेशन
बिलासपुर| कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में जिले में कोविड-19 के टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। जिले के विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम कुली के शत्प्रतिशत पात्र ग्रामीणों ने कोविड-19 टीके का पहला डोज लगवा लिया है। यह जिले का पहला ऐसा गांव है, जहां 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष आयु वर्ग से उपर के शत्प्रशित ग्रामीणों ने टीकाकरण करवाया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी ने बताया कि ग्राम कुली की आबादी एक हजार 872 है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के एक हजार 148 महिला एवं पुरूष हैं। कोविड वेक्सीनेशन के लिए पात्र सभी 904 व्यक्तियों ने वेक्सीन लगवा लिया है। शेष व्यक्ति जो ग्राम से बाहर हैं, या गंभीर बीमारी से पीड़ित और गर्भवती शिशुवती महिलाएं है उन्हें टीका नहीं लगाया जा सकता। प्रथम डोज के बाद 137 ग्रामीणों ने दूसरा डोज भी लगवा लिया है। ग्राम सरपंच नंदनी पवन साहू, उप सरपंच राम प्रताप साहू सहित पंचायत के अन्य पदाधिकारी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक, युवा संगठन, रोजगार सहायक और जागरूक ग्रामीणों ने शत्प्रतिशत टीकाकरण करवाने में अपना योगदान दिया है।
उपल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में कोविड-19 वेक्सीनेशन कार्य में गति लाने के लिए गांव-गांव में लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों घर-घर जाकर लोगों को बता रही है कि कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ टीकाकरण कितना जरूरी है। टीकाकरण से कोई नुकसान नहीं होता है और इस संबंध में अफवाहों पर ध्यान न दें। गौरतलब है कि जिले में 27 जून 2021 तक 04 लाख 45 हजार से अधिक लोग कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग के एक लाख 34 हजार 846 लोगों ने प्रथम डोज और 02 हजार 728 लोगों ने दूसरा डोज लगवा लिया है। इसी तरह 45 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 03 लाख 10 हजार 163 लोगों ने प्रथम डोज और 66 हजार 87 लोगों दूसरा डोज लगवा लिया है। हेल्थ केयर वर्कर और फ्रन्ट लाईन वर्करों में एक लाख 8 हजार से अधिक ने प्रथम डोज और 05 हजार 341 ने दूसरा डोज लगवाया है
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
