Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वयं को पुलिस बताकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ACCU बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की कार्यवाही

Published

on

Arrested for cheating by pretending to be police

बिलासपुर| घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आरोपी योगेंद्र अनंत निवासी पामगढ़ दिनांक 9/11/00 से 24/11/22 तक लगातार तीन बार ऐटी ज्वेलर्स तार बहार बिलासपुर गया और स्वयं को पुलिस कर्मचारी बताया जबकि आरोपी योगेंद्र अनंत किसी भी पुलिस बल से नहीं है। आरोपी योगेंद्र अनन्त ने सोने की तीन चैन पसंद कर दुकान से ले लिया और पेमेंट के लिए चेक दिया था। पेमेंट के लिए जो चेक दिया था उसे आहरण नहीं कराने तथा कैस देकर चेक वापस ले जाने की बात बोला था। लेकिन काफी दिनों तक आरोपी नहीं आया और फोन भी उठाना बंद कर दिया था। तब प्रार्थी प्रकाश शर्मा सत्यनारायण शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी लिंक रोड बिलासपुर की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें   सिटी कोतवाली: पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताशपत्तियां बरामद"


पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी पताशाजी कर आरोपी योगेंद्र अनंत को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। उक्त सोना को बजाज फिनसर्व फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देवेंद्र राजपूत को देना बताया, देवेंद्र राजपूत उक्त सोना को ऑक्शन का सोना बताकर अमित गांधी को बेचने का प्रयास कर रहा था और किंतु ऑक्शन पेपर नहीं देने पर अमित ने सोना का सौदा नहीं किया था।

आरोपी योगेंद्र अनंत के पास अन्य दुकानों के बिल मिले हैं और इस बात की भी जानकारी मिली है कि आरोपी स्वयं को भिन्न भिन्न जगहों पर क्राइम ब्रांच का स्टाफ बता कर ठगी किया है, तारबाहर थाना प्रभारी बताकर भी ठगी करने का प्रयास में पेटशॉप से पामेरियन डॉग ले गया था जिसे वापस कराया गया है। इस संबंध में विवेचना किया जा रहा है
आरोपी योगेंद्र अनंत और देवेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी व मसूरका की बरामदगी में ACCU बिलासपुर प्रभारी हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी तारबाहर मनोज नायक, उप निरी.शांत साहू, सउनि शैलेंद्र सिंह, पुहुप, बलबीर, निखिल, बोधुराम का योगदान रहा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: चोरी के किराना समान के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धान गबन मामले का सहआरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ग्राम पंचायत का अभिलेख नही देने के कारण 4 ग्राम पंचायतों के सचिव निलंबित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending