Connect with us

छत्तीसगढ़

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

Published

on

रायपुर : पूरे भारत देश मे क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर में शनिवार शाम से ही क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। बैरन बाजार, सेंट पाल, मोवा समेत शहर के सभी गिरजा घरों में संगठन के हर्षोउल्लास के साथ ईसाई समुदाय के हजारों बंधु पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। राज्यपाल ने कहा है कि प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने PSC से चयनित वेटेनरी डाक्टरों की नियुक्ति जारी किया नियुक्ति आदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम बघेल ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। सीएम बघेल ने कहा कि यीशु के संदेश दीन-दुखियों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी में आई टी आई कालोनी में रात्रि जुआ में खेल रहे 08 आरोपियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मंगलसूत्र बरामद कराने वाले मुख्य टिकट निरीक्षक को मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने किया सम्मानित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: मजदूर की मौत, इस्पात संयंत्र के प्रबंधन समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending