छत्तीसगढ़
प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले बसों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्ग निर्देशन पर दिनांक 26 जून 2021 को निजी बस मालिक संघ बिलासपुर की बैठक यातायात पुलिस परिवहन एवं निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ली गई जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पी0पी शर्मा एवं उपायुक्त नगर पालिका निगम अजय सिंह सहित बस मालिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। विदित हो कि बैठक में एजेंडा बिंदुओं पर आपसी चर्चा करने के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं संघ पदाधिकारियों द्वारा रायपुर रोड में आवासीय परिसर से शहरी क्षेत्र में नेहरू चौक से महामाया चौक कोनी तक सभी प्रकार की बसों व स्लीपर कोच बसों में प्रेशर एवं कर्कश हार्न का प्रयोग नहीं किए जाने तथा प्रायोगिक तौर पर 03 दिवस उपरांत ऐसे हॉर्न का प्रयोग करते पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही पर आम सहमति बनी थी।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल ने बताया कि दिनांक 29 जून की मध्य रात्रि से 30 जून की प्रातः के बीच यातायात पुलिस की नाइट सघन पेट्रोलिंग टीम, जिसमें यातायात लिंक रोड के निरीक्षक एस0 एक्का सहायक उपनिरीक्षक कुंज राम जगत,आरक्षक घनश्याम राठौर मूलचंद राठौर, हेमंत राव ,कुशल कौशिक द्वारा कार्यवाही करते हुए नेहरू चौक पर स्लीपर कोच बसों द्वारा प्रेशर हार्न का प्रयोग करते पाए जाने पर मौके पर ही कुल 12 बसों पर ₹6,000 =00 रुपए प्रशमन शुल्क काटे जाने एवं हॉर्न को बसों से हटाए जाने की कार्यवाही की गई , कुछ प्रकरण में प्रकरण निकाल हेतु कोर्ट चालान बनाए गए।
26 जून को आहूत मीटिंग में तय किए गए एजेंडा बिंदुओं के परिपालन हेतु 03 दिवस का समय प्रायोगिक तौर पर नियत किया गया था। इसके उपरांत चिन्हित बिंदुओं के द्वारा उल्लंघन की दशा में वैधानिक कार्यवाही किए जाने बस मालिक संघ ने अपनी सहमति दी थी । जिसमें महत्वपूर्ण बिंदु कर्कश एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग नहीं करने इन्हें बस वाहन से हटाए जाने एवं केवल मानक स्तर के हार्न का प्रयोग किया जाना प्रमुख बिंदु था। यातायात पुलिस की संघ के समस्त बस ऑपरेटरों उनके चालक एवं परिचालकों से पुनः अपील है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए चिन्हित मार्ग आवासीय परिसर से नेहरू चौक वाया कोनी तक बसों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें । आगामी दिनों में भी यातायात पुलिस द्वारा लगातार ऐसे वाहनों पर सघन कार्यवाही की जावेगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
