Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: साल के अंतिम दिन पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान

Published

on

नए वर्ष के स्वागत तथा पुराने वर्ष की विदाई देने राजधानी के अलग-अलग जगहों पर जमकर जाम छलके। शराबियों पर अंकुश लगाने पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर रेस ड्राइविंग के साथ ड्रंक एंड ड्राइव के मामले दर्ज कर वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की है। एएसपी सिटी अभिषेक माहेश्वरी के मुताबिक ड्रंक एंड ड्राइव तथा रेस ड्राइविंग के दौ सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन चालक शामिल हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों में से ज्यादातर वाहन चालकों के वाहन जब्त किए गए हैं। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   07 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

एएसपी के मुताबिक शहर के 20 से ज्यादा प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी शहर के अंदरूनी हिस्सों के साथ संवेदनशील इलाकों में निरंतर गश्त करती रही। पुलिस की अलग-अलग टीम ने शंकर नगर स्थित टर्निंग पाइंट के साथ भारतमाता चौक, भगत सिंह चौक, मरीन ड्राइव सहित शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, तेलीबांधा चौक, पुजारी पार्क, पचपेड़ी नाका कटोरातालाब में आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।

आउटर से आने वाले वाहनों की जांच

शहर के एंट्री पाइंट तेलीबांधा सिग्नल, वीआईपी रोड चौक, पंडरी थाना के सामने, विधानसभा से अशोका रतन की तरफ आने वाले मार्ग, भनपुरी चौराहा, सरस्वती नगर थाना, संतोषी नगर चौक की तरफ से शहर एंट्री करने वाले वाहनों की सख्ती के साथ जांच की

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

जांच के दौरान कई वाहन चालक नशे में पाए गए

नया रायपुर, कमल विहार में पुलिस की विशेष नजर नया रायपुर तथा कमल विहार को पुलिस ने संवेदनशील इलाका मानते हुए वहां गश्त करने अलग-अलग थानों की पेट्रोलिंग टीम लगाई थी। नया रायपुर में मंदिरहसौद के साथ अभनपुर तथा राखी थाने की पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगाई थी। साथ ही कमल विहार में टिकरापारा के साथ मुजगहन थाने की पुलिस लगाई गई थी। नया रायपुर के सेंधवा जलाशय के आसपास शराबियों का जमघट रोकने पुलिस की अलग से टीम लगाई गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने विधानसभा क्षेत्र में किया हायर सेकण्डरी स्कूल का उद्घाटन, बोले अगस्त से लगेगी कक्षाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने इस जिले को दी 232 करोड़ 37 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों की सौगात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending