छत्तीसगढ़
पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा वर्ष 2022 के अपराधों की समीक्षा हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई वर्चुअल बैठक
बिलासपुर। दिनांक 02.01.2023 को बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा रेंज कार्यालय बिलासपुर में रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की वर्ष 2022 में घटित अपराधों व कानून-व्यवस्था के संबंध में वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई।
पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए टीम वर्क के रूप में अच्छा कार्य प्रदर्शित करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में विगत वर्षों के लंबित सभी प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा इन प्रकरणों की समीक्षा की जाकर समयबद्ध निराकरण करने निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संपत्ति संबंधित अपराधों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी पर विशेष ज़ोर दिया गया। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के समयबद्ध निराकरण एवं गुम बच्चों की पतासाजी के हरसंभव प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अधिक-से-अधिक जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
विजिबल पुलिसिंग करने पर जोर देते हुए कहा कि शाम के समय शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग व बाईक पेट्रोलिंग बढ़ाई जाये तथा प्रत्येक वार्ड में तैनात बीट प्रभारी और थाना प्रभारी द्वारा वार्ड-वार्ड जाकर अपराधों से जागरूक रहने व अपराधों की तत्काल सूचना पुलिस को दिये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाये। आदतन गुण्डा-बदमाशों व आदतन बदमाशों की नियमित रूप से चेकिंग किये जाने निर्देशित किया गया।
रेंज स्तरीय अपराधों की समीक्षा के दौरान जिला मुंगेली में अपराधों के नियंत्रण व अन्य कार्यवाही में अच्छे प्रदर्शन के लिये पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली एवं उनकी टीम को बधाई दी गई तथा अन्य जिलों को भी और बेहतर प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही सभी को थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों का अनुशासन एवं टर्नआउट उत्तम दर्जे का रखा जाना सुनिश्चित कराये जाने निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में उमनि. व वरि.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना, पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुंगेली चंद्रमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही उदय किरण, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ राजेश कुकरेजा, पुलिस अधीक्षक सक्ती एम.आर.आहिरे, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय अग्रवाल सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized17 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
