Connect with us

छत्तीसगढ़

तातापानी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Published

on

Local and invited artists presented cultural programs on the first day of Tatapani Festival

रायपुर| छत्तीसगढ़ का बलरामपुर- रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परंपरा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में  स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

ऐतिहासिक संक्रांति परब तातापानी महोत्सव

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से जिले के विकास की झलक और  पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी । इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका आरू साहू तथा सुनील मानिकपुरी ने अपने सुरीली आवाज की जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी .

यह भी पढ़ें   निजात अभियान एवम सड़क सुरक्षा सप्ताह को ध्यान में रखते हुए सिविल लाईन पुलिस द्वारा मिनीबस्ती अंबेडकर स्कूल में लगाया गया

ऐतिहासिक संक्रांति परब तातापानी महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्रों ने सुआ, कर्मा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों मन मोहा।  जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय जनजातीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति झलक प्रस्तुत की ।

जिला प्रशासन ने किया कलाकारों का सम्मान

युवा सूफ़ी गायक नासिर अहमद और नरिन्द्र पाल सिंह ने खूबसूरत सूफी कलाम और नगमे पेश कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। उन्होंने अपनी गायकी में रूहानी संगीत की खुशबू से सूफी के हर रंग को नए अंदाज से पेश कर के श्रोताओं की दिल में अपनी जगह बनायी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान तातापानी महोत्सव स्थल दर्शकों से पूरी तरह से भरा रहा. हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया.

यह भी पढ़ें   केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विचाराधीन बंदी की मौत, होगी दाण्डिक जांच
हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों

जिला प्रशासन ने किया कलाकारों का सम्मान

तातापानी महोत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों  को  जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर विजय दयाराम के. ,एसपी मोहित गर्ग और जिला पंचायत सीईओ रैना जमील ने प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरबा: थाने के बैरक में मिली ASI की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   क्या अतीक अहमद की हत्या में है लॉरेंस बिश्वोई का हाथ?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विचाराधीन बंदी की मौत, होगी दाण्डिक जांच
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending