Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 35 हजार 183 हितग्राहियों का सपना हुआ साकार

Published

on

धमतरी| प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  से गरीब लोगों का अपना पक्का मकान होने का सपना साकार हो रहा है।  धमतरी जिले में शासन की महती प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् पक्के मकान के लिए वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 36 हजार 550 स्वीकृत आवासों में 438 करोड़ 60 लाख रूपये जारी किया जाना है। इसमें अब तक कुल 35 हजार 183 पूर्ण आवासों में हितग्राहियों को 431 करोड़ 91 लाख 25 हजार रूपये जारी किया गया है और 1367 आवास प्रगतिरत है।

वर्तमान में चार हजार 816 हितग्राहियों को शासन द्वारा पहली, दूसरी, और चौथी किश्त की राशि लगभग 09 करोड़ 85 लाख रूपये सीधे हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की गई है। शेष बचे हितग्राहियों को किश्त प्रदाय करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह एक हजार 367 प्रगतिरत आवासों के पूर्ण होने के बाद छः करोड़ 68 लाख 75 हजार रूपये जारी किया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की अवधारणा ’’पक्का छत-पक्की दीवार’ की है, जिसके तहत् हितग्राहियों को प्रति आवास रूपये एक लाख 20 हजार रूपये की दर से दिया जा रहा है। साथ ही 90 दिनों की मजदूरी भुगतान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत भी अतिरिक्त तौर पर दी जा रही है।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव : कलेक्टर के नाम से बने फर्जी FB Account से भेजे जा रहे हैं फ्रेंड रिक्वेस्ट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नि-क्षय मित्रों का किया सम्मान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कर्मचारी हड़ताल: शिक्षकों ने किया सुंदरकांड पाठ, सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना! आज मिले 3506 नए पॉजिटिव मरीज, 7443 मरीज डिस्चार्ज... 77 की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending