Connect with us

छत्तीसगढ़

क्रिस्टल आर्किड की 7 दुकानें सील, अन्य 4 ने किया तत्काल भुगतान

Published

on

रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन-3 राजस्व विभाग ने मंगलवार को क्रिस्टल आर्किड स्थित 7 दुकानों को संपत्ति कर का बकाया भुगतान न किए जाने पर सीलबंद कर दिया। 4 अन्य दुकानदारों ने नगर निगम अमले को बकाया राशि का स्थल पर तत्काल भुगतान किया। नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर शहर के 10 जोन में नगर निगम का राजस्व अमला इन दिनों बकाया राजस्व वसूली अभियान चला रहा है। जोन-3 क्षेत्र के लोधीपारा पंडरी में क्रिस्टल आर्किड परिसर में स्थित दुकान नंबर 504 अजय कुमार खेरिया, दुकान नंबर 133 सरिता गोयल, दुकान नंबर 138 आशा राठौर, दुकान नंबर 140 प्रीति सिन्हा, दुकान नंबर 212 सिकाई इंटरप्राइजेस, दुकान नंबर 213 रमन गोयल, दुकान नंबर 214 योगेश गोयल, इस तरह कुल 7 दुकानों को संपत्ति कर 1 लाख 98 हजार 983 रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए सील किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 27 सितंबर को भारत बंद को नक्सलियों ने दिया समर्थन

इसी तारतम्य में दुकान नंबर 133, 212, 213 व 214 पर कार्यवाही की गई, जिस पर दुकान स्वामी द्वारा मौके पर 1 लाख 10 हजार 780 रुपए का तत्काल भुगतान किया गया। स्वदेशी जागरण फाउंडेशन, पार्किंग दिनेश केशव बाकरे राजा तालाब मधु पिल्ले चाैक को संपत्ति कर की बकाया राशि 3 लाख 91 हजार 584 वसूलने के लिए सील किया गया। नवदीप सिंह चावला, मारुति-सुजुकी ड्राइविंग स्कूल को संपत्ति कर की बकाया राशि 1 लाख 80 हजार 930 रुपए के चलते सील किया गया। जोन आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: कमिश्नर के निरीक्षण में तौल गड़बड़ी और आंगनबाड़ी में बच्चों की गैरमौजूदगी, निलंबन की कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   लूट का आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कांकेर में हुआ छत्तीसगढ़ का पहला स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending