छत्तीसगढ़
Bilaspur: थाना सकरी की त्वरित कार्यवाही, हत्या के आरोपी को चंद घण्टों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनाॅक 21.01.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 05-06 साल पूर्व प्रार्थीया के पिता मंगलू राम कुर्रे व इनके घर के सामने रहने वाला जमुना प्रसाद अनंत के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था विवाद होने के कारण दोनों परिवार के बीच बातचीत बंद है। बीच बीच में मामूली बातो को लेकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत व उसके परिवार के सदस्य प्रार्थीया के परिवार के सदस्यो से हमेशा वाद विवाद करते है।
घटना दिनांक 21.01.2023 को शाम 05.30 बजे आरोपी जमुना प्रसाद अनंत पुरानी रंजिश पर से प्रार्थीया व उसके परिवार के सदस्यों को गाली गलौज कर रहा था। प्रार्थीया, उसकी मां और बड़ी बहन कुछ सुचित्रा कुर्रे घर से बाहर निकलकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को गाली गलौज करने से मना किये। इसी बात को लेकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत अपने घर के अंदर गया और टंगिया लेकर बाहर आया और प्रार्थीया की मां शैलबाई कुर्रे के सिर, गर्दन व सीने में प्राणघातक वार कर दिया। प्रार्थीया व उसकी बड़ी बहन सुचित्रा कुरे बीचबचाव करने गये तो आरोपी जमुना प्रसाद अनंत इन्हें भी जान से मारने की नीयत से टंगिया लेकर दौड़ा और बडी बहन कु० सुचित्रा कुर्रे के सिर, गर्दन के पिछले हिस्से एवं पीठ में प्राणघातक वार कर चोट पहुंचाया है।
आरोपी जमुना प्रसाद अनंत प्रार्थीया को भी टंगिया लेकर मारने दौड़ाया, तब यह अपने पड़ोसी अनिता कुर्रे के घर भागकर चली गई। प्रार्थीया द्वारा घटना की सूचना अपने पिता को दी गई। थोड़ी देर बाद प्रार्थीया के पिता के आने के बाद यह जाकर देखी तो इसकी मां और बड़ी बहन घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे। तब प्रार्थीया के पिता इसकी मां शैल बाई व बड़ी बहन कु० सुमित्रा कुर्रे को भाई अमन के साथ सिम्स अस्पताल लेकर गये। जहां डाक्टर साहब द्वारा प्रार्थीया की मां को मृत होना बताये व बड़ी बहन कु० सुचित्रा कुर्रे गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती किये।
आरोपी जमुना प्रसाद अनंत द्वारा पूर्व रंजिश के कारण टंगिया से वार कर मृतिका शैलबाई कुर्रे की हत्या की गई है, तथा कु० सुचित्रा को भी जान से मारने की नीयत से टंगिया से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया गया है। प्रार्थीया की रिर्पोट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर उ.म.नि. एवं व. पु. अ. पारूल माथुर के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी सकरी उ.नि. सागर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल घटना स्थल रवाना होकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को पकड़कर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिस पर अपराघ घटित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त टंगिया को लाकर पेष करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिका:-उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सागर पाठक, सउनि उदयभान सिंह, हेमंत आदित्य, जीवन साहू प्र. आर, आरक्षक पवन सिंह, सुनील सूर्यवंशी, दीपक श्रीवास, सानंद तिग्गा एवं मालिक राम साहू की विषेष भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
