Connect with us

छत्तीसगढ़

Raipur: फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिल्को मेटल पार! दो कर्मचारियों समेत चार गिरफ्तार

Published

on

रायपुर: उरला स्थित सर्टन फेरो एलायस सिल्को मेटल फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो फैक्ट्री के कर्मचारी निकले, जो अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरों से करीब 40 हजार कीमत का चोरी का सिल्को मेटल बरामद किया है।

उरला थाना में सर्टन फेरो एलायस प्रा. लि. के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उरला स्थित फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिल्को मेटल चोरी हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगा रखे थे। इस बीच 23 जनवरी को रात में मुखबिर की सूचना मिली कि फैक्ट्री से दो लोग सिल्को मेटल चोरी कर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को चोरी के माल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी विक्रम चतुर्वेदी और गौतम चतुर्वेदी ने पूछताछ पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे दोनों फैक्ट्री में काम करने वाले उसके साथी देवसिंग यादव और रामप्रसाद निषाद के साथ मिलकर चोरी करते थे। उसके साथी फैक्ट्री के अंदर से माल चोरी कर फैक्ट्री की दीवार से बाहर फेंकते थे, जिसके बाद वे वहां से माल उठाकर ले जाते थे। इसके बाद पुलिस ने उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपी उरला क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का करीब चार सौ किलो सिल्को मेटल जब्त किया है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर सभी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

छह माह से कर रहे थे चोरी

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्मचारी फैक्ट्री में छह महीने पहले ही काम पर रखे गए थे। काम पर लगने के बाद से ही आरोपी धीरे-धीरे फैक्ट्री से सिल्को मेटल चोरी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि वे सभी अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने अद्वितीय सफलताएं हासिल की: धरमलाल कौशिक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अचानकमार की शेरनी की तबीयत ख़राब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   व्यक्तिगत व्यवहार व आदतों का पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव विषय पर वाद-विवाद एवं युवा संसद का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending