Connect with us

छत्तीसगढ़

शासकीय दृष्टि एवं श्रवणबाधितार्थ स्कूल तिफरा में प्रवेश 15 जुलाई तक

Published

on

बिलासपुर| समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधित दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु कक्षा 01 से 12 के लिए संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्च, माध्यमिक विद्यालय तिफरा जिला बिलासपुर (छ.ग.) पिन 495001 में शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई 2021 तक जारी है।

विद्यालय प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण-पत्र (नगर निगम द्वारा या थाना द्वारा अभिप्रमाणित), जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित), आय प्रमाण-पत्र (अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित) या गरीबी रेखा प्रमाण-पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित), चिकित्सा प्रमाण-पत्र (जिला चिकित्सा मण्डल द्वारा अभिप्रमाणित), पूर्व विद्यालय का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (विद्यालय प्रमुख द्वारा अभिप्रमाणित), पिछले कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति, फोटो रंगी पासपोर्ट 10 नग, बैंक पासबुक छायाप्रति यूडीआईडी कार्ड (सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित) दस्तावेज सहित आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी टू कोच (AC-II) की सुविधा 10 नवंबर से

दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित दिव्यांग विद्यार्थी, पालक द्वारा पंजीकृत डाक से भेजे गये आवेदन पत्र भी स्वीकार किये जायेंगे एवं संस्था के ई-मेल आईडी ेनचण्इसपदककमंेिबीववस/हउंपसण्बवउ पर भी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक जानकारी के लिए शिक्षक श्री ए.पी. गौतम मो.नं. 8109707870 एवं शिक्षक श्री प्रदीप शर्मा मो.नं. 9993215363 पर संपर्क किया जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कवर्धा : शराब पीने से मना किया तो पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर ली जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: CMD कॉलेज में उत्तर पुस्तिका जमा करने लगी सैकड़ों छात्रों की भीड़, कोरोना प्रोटोकॉल का हुआ खुला उल्लंघन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending