छत्तीसगढ़
Chhattisgarh: कोरोना से हाहाकार के बीच CM भूपेश ने किया बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविडकेयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिएशुभारंभकिया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है।
मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बघेल ने इस अवसर परआमजनता से कोरोना की गाइडलाईन का कड़ाई से पालन करने की अपील के।
इस दौरान सभी जनप्रतिनिधिगण भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित थे। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा हॉस्पिटल है जिसमें धान मंडी को हॉस्पिटल में बदला गया हैं। इस चुनौती भरें काम को महज 20 दिनों में पूरा किया गया है।500 बिस्तर हॉस्पिटल में 120 ऑक्सीजन बिस्तर से सुसज्जित है। 120 बिस्तर में 33 बिस्तर एचडीयू के, 36 आईसीयू,51ऑक्सीजन बिस्तर युक्त हैं। जो पूरी तरह वातानुकूलित हैं। साथ ही 380 बिस्तर जनरल के बनाये गये है। आवश्यकता पड़ने पर इसका और विस्तार किया जा सकता है।
हॉस्पिटल में सारी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। जिससे मरीज को घर जैसा अनुभव होगा। यह जिले का एक आधुनिकतम हॉस्पिटल है। जो कोरोना से संक्रमित मरीजों को बड़ी राहत पहुँचाएगा।इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।इस मंडी गोदाम को हॉस्पिटल में जनप्रतिनिधियों, उद्योगों, जिला खनिज न्यास फंड, जन सहयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से परिवर्तित कियागया है । यहां 13 डॉक्टरों की टीम तैनात हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद मती छाया वर्मा, विधायक शिवरतन शर्मा, अनेक जनप्रतिनिधि,मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू , सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशीभी इस मौके पर उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized12 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized3 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
