Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : राज्य मानसिक चिकित्सालय में मरीजों के लिए सुविधाएं, बढ़ाने जीवनदीप समिति की बैठक में लिए गये निर्णय

Published

on

बिलासपुर| संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। डाॅ. अलंग ने अस्पताल में स्वीकृत बाउण्ड्री वाॅल, कीचन शेड, टाॅयलेट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को लगभग 3 लाख रूपये के इन कार्मों को पूर्ण करने के लिए राशि जारी की जा चुकी है। गरमी मौसम के आगमन को देखते हुए अस्पताल के प्रथम तल में एक वाटर कूलर एवं आइसोलेशन वार्ड में एक डक्ट कूलर लगवाने की अनुमति दी गई। च

यह भी पढ़ें   रायपुर : राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

िकित्सालय में  नशा छुड़ाने के लिए एक पृथक वार्ड बनाने की जरूरत महसूस की गई। संयुक्त संचालक समाज कल्याण को इसकी तैयारी के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जीवनदीप समिति में घुमन्तु एवं बेसहारा मरीजों के प्रतिनिधि सहयोजित करने के लिए प्रतिनिधि नामित करने के लिए प्रस्ताव मंगाये गये हैं। बैठक में बताया गया कि अस्पताल के जरिए गत एक साल में 30 हजार से ज्यादा बाह्य रोगियों का एवं 1226 अंतःरोगियों का इलाज किया गया।

प्रतिदिन ओपीडी में 87 मरीज एवं आईपीडी में 3 मरीजों की भर्तियां की जाती है। बैठक में अस्पताल अधीक्षक डाॅ. बीआर नंदा, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डाॅ. महाजन, जिला विधिक सेवा अधिकारी राकेश सोरी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रीमती मैथ्यू, ईई पीडब्ल्यूडी बीएल कापसे सहित समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार बजट 2022- 23 सराहनीय एवं प्रभाव कारी बजट- प्रकाश श्रीवास
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ टीम ने दिखाया हुनर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: दो DRG जवान की सड़क हादसे में मौत...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending