Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: अब 80 वर्ष की उम्र के बाद मिलेगा अतिरिक्त पेंशन

Published

on

कोंडागांव। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों से संबन्धित पेंशन धारकों तथा परिवार पेंशन धारकों के पेंशन एवं परिवार पेंशन का पुनरीक्षण करने सहित पुनरीक्षण के अनुरूप अतिरिक्त पेंशन राशि प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में जारी परिपत्र के अनुसार 80 वर्ष से तथा 85 वर्ष से कम आयु वर्ग के पेंशनरों तथा परिवार पेंशन धारकों को पुनरीक्षित मूल पेंशन या परिवार पेंशन का 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन राशि प्रदाय की जायेगी।

इसी तरह 85 वर्ष से तथा 90 वर्ष से कम आयु वर्ग के पेंशनर एवं परिवार पेंशनरों को पुनरीक्षित मूल पेंशन अथवा परिवार पेंशन का 30 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन राशि, 90 वर्ष से तथा 95 वर्ष से कम आयु वर्ग के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को पुनरीक्षित मूल पेंशन या परिवार पेंशन का 40 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन राशि, 95 वर्ष से तथा 100 वर्ष से कम आयु वर्ग के पेंशनरों तथा परिवार पेंशनरों को पुनरीक्षित मूल पेंशन अथवा परिवार पेंशन का 50 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन राशि और 100 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों एवं परिवार पेंशन धारकों को पुनरीक्षित मूल पेंशन अथवा परिवार पेंशन का 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन राशि की पात्रता होगी।

यह भी पढ़ें   छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 सितम्बर को: 64925 अभ्यर्थी होंगे शामिल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उक्त अतिरिक्त पेंशन या परिवार पेंशन राशि की स्वीकृति की कार्यवाही विद्यमान पेंशन अधिकारी यथा सार्वजनिक बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही उक्त स्वीकृत अतिरिक्त पेंशन या परिवार पेंशन राशि का भुगतान आदेश भी संबंधित विद्यमान पेंशन अधिकारी द्वारा जारी की जावेगी। इस संबंध में उक्त दिशा निर्देशों का विभिन्न बैंकों से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश अग्रणी बैंक प्रबंधकों को दिये गये हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कवर्धा सीमा पर मुठभेड़ की खबर! सर्चिंग ऑपरेशन जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सभी प्लान को कर दीजिए कैंसल क्योंकि इस इस दिन खेले जाएंगे Asia Cup 2023 के सभी मुकाबले, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ट्रेनिंग के दौरान सेना के दो हेलीकाप्टर क्रैश, 3 पायलटों की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending